
नई दिल्ली. देश में संचार क्रांति लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 20 अगस्त यानि मंगलवार को 75वीं जयंती है। इस सिलसिले में कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पिता को याद करते हुए एक मोंटाज शेयर किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस पार्टी एक हफ्ते तक देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में 75वीं जयंती मनाएगी। उन्होंने ये भी लिखा - वह हर दिन राजीव गांधी के सम्मान में उनकी एक उपलब्धि अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करेंगे।
राहुल गांधी ने 55 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा 'इस हफ्ते अपने पिता राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती पूरे भारत में मनाएंगे। उनकी याद में इस सप्ताह प्रत्येक दिन, मैं उनकी उपलब्धियों को शेयर करूंगा। आज के लिए- सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति' के विषय को शेयर कर रहा हूं।
क्या है वीडियो में
वीडियो में बताया गया है कि कैसे देश में आईटी सेक्टर की नींव 1985 में राजीव गांधी के कार्यकाल में रखी गई थी । कैसे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत का भविष्य तय कर लिया था। आगे वीडियो में बताया गया है कि राजीव गांधी ने कैसे टेलीफोन लाइन को डिजिटल कर दिया था और रेलवे लाइन को डिजीटल ट्रेक से जोड़ा था। क्लिप में राजीव गांधी के एक विचार को भी शेयर किया गया है। जिसमें राजीव ने कहा था कि भारत ने इंडस्ट्रियल रेवेल्यूशन का मौका हाथ से गंवा दिया था लेकिन इस बार कंप्यूटर रेवेल्यूशन का मौका नहीं गंवाना चाहता है।
सबसे युवा प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी
राजीव गांधी भारत के युवा प्राइम मिनिस्टर थे। 1984 में उन्होंने 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। साल 1991 में एक आत्मघाती हमले में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके जन्मदिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.