
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फ्लाइट में एक सामान्य महिला की मदद करते उनका वीडियो वायरल हो रहा है। राहुल की सादगी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हो रही है। कांग्रेसी भी अपने नेता का फोटो शेयर करने में पीछे नहीं हैं। हालांकि, राहुल गांधी के विरोधी उनके मास्क नहीं पहनने पर कमेंट कर रहे हैं।
अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में सवार थे राहुल गांधी
दरअसल, सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। अहमदाबाद जाने के लिए उन्होंने फ्लाइट ली थी। भारत जोड़ो अभियान की शुरूआत के लिए वह गुजरात पहुंचे हैं। सात सितंबर को भारत जोड़ो अभियान (Bharat Jodo Abhiyan)की शुरूआत कन्याकुमारी से होगी। अहमदाबाद जाने के लिए ली गई राहुल गांधी की फ्लाइट का फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में वह एक महिला सहयात्री की मदद करते दिख रहे हैं। वह महिला की भारी भरकम लगेज उठाने में मदद करते दिख रहे हैं। राहुल की फोटो को मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नेता अमन दुबे ने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। दुबे ने दावा किया कि यह तस्वीर सोमवार को ली गई थी जब राहुल गांधी अहमदाबाद के लिए उड़ान भर रहे थे। एक महिला यात्री को अपना सामान रखने में कुछ दिक्कतें आ रही थीं तो राहुल गांधी ने उस महिला की मदद की थी। अमन दुबे ने बताया कि वह भी उसी फ्लाइट में थे। राहुल गांधी की सादगी देखकर वह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि वह इस घटना के बाद उनसे मिले भी।
सोशल मीडिया पर तारीफ के साथ कटाक्ष भी
राहुल गांधी की सादगी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। लोग उनके कॉमनमैन वाले बिहेवियर से प्रभावित होने वाली पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन पर कटाक्ष भी किया जा रहा है। राहुल गांधी के फोटो पर कटाक्ष भी किया जा रहा है कि जब फ्लाइट में एयरहोस्टेस होती ही हैं तो राहुल को ऐसा करने की जरुरत क्यों पड़ी। तो कोई उनके मास्क नहीं पहनने को लेकर खिंचाई कर रहा है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से
राहुल गांधी, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कन्याकुमारी से करने जा रहे हैं। 7 सितंबर से इस यात्रा का शुभारंभ होगा। इस पैदल यात्रा में राहुल गांधी 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं के साथ 12 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा करेंगे। वह पांच महीने में 3570 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। बुधवार को राहुल गांधी सबसे पहले श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को रैली के बाद शुरू होगी। लेकिन पैदल यात्रा 8 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होगी। यात्रा करने वाले सभी लोग सड़क पर ही रात बिताएंगे, सड़क किनारे ही खाना खाएंगे।
यह भी पढ़ें
दिल्ली का 'राजपथ' अब कहलाएगा 'कर्तव्य पथ'?
देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी, भारत बॉयोटेक को इमरजेंसी यूज अप्रूवल
यूके की 16वीं प्रधानमंत्री होंगी लिज ट्रस, देखिए कौन-कौन रहा है ब्रिटेन का पीएम
भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने यूके के गृह सचिव पद से दिया इस्तीफा, लिज ट्रस के साथ नहीं करेंगी काम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.