रेलवे ने 85 ट्रेनों को किया रद्द, कोरोना वायरस के कारण खाली जा रहीं थी सीटें

Published : Mar 18, 2020, 12:16 AM ISTUpdated : Mar 18, 2020, 12:18 AM IST
रेलवे ने 85 ट्रेनों को किया रद्द, कोरोना वायरस के कारण खाली जा रहीं थी सीटें

सार

एहतियाती उपाय के रूप में पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे जैसे रेलवे ज़ोनों ने प्लेटफ़ॉर्म टिकट की कीमतों में वृद्धि की है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों को प्लेटफार्म पर आने से रोका जा सके। 

नई दिल्ली. रेलवे ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और सीटें खाली रहने के कारण 85 ट्रेनें मंगलवार रद्द कर दीं।

मध्य रेलवे से लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे तक ने रद्द किया ट्रेन

अधिकारियों ने मंगलवार जोनल रेलवे के कैटरिंग स्टाफ के संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि बुखार, खांसी, नाक बहने या सांस लेने में कठिनाई होने वाले किसी भी कर्मचारी को भारतीय रेलवे में खान-पान का जिम्मा देखने के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए। अधिकारियों के मुताबिक, मध्य रेलवे ने 23 ट्रेनें, दक्षिण मध्य रेलवे ने 29 ट्रेनें कीं, पश्चिमी रेलवे ने 10 ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने नौ ट्रेने रद्द की हैं। इसके अलावा पूर्वी तट और उत्तर रेलवे ने पांच-पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया और उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द किया।

इस सूची में कुछ लोकप्रिय लंबे रूट की ट्रेनें शामिल हैं

एहतियाती उपाय के रूप में पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे जैसे रेलवे ज़ोनों ने प्लेटफ़ॉर्म टिकट की कीमतों में वृद्धि की है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों को प्लेटफार्म पर आने से रोका जा सके। आदेश में कहा गया है कि खाद्य पदार्थों की अच्छे से पैकिंग की जानी चाहिए और जहां तक संभव हो खुली हुई वस्तुओं के उपयोग से बचना चाहिए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें
Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम