Indian Railways: रेलवे ने 5 अक्टूबर को कैंसिल कीं 206 ट्रेनें, इन 5 स्टेप्स से चेक करें अपनी ट्रेन की स्थिति

Published : Oct 05, 2022, 07:00 AM IST
Indian Railways: रेलवे ने 5 अक्टूबर को कैंसिल कीं 206 ट्रेनें, इन 5 स्टेप्स से चेक करें अपनी ट्रेन की स्थिति

सार

अगर आप भी बुधवार यानी 5 अक्टूबर को ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दरअसल, रेलवे ने 5 अक्टूबर, 2022 को 206 ट्रेनों को रद्द किया है। इंडियन रेलवे की वेबसाइट NTES (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) के मुताबिक, बुधवार को 206 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।

Cancel Trains List: अगर आप भी बुधवार यानी 5 अक्टूबर को ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दरअसल, रेलवे ने 5 अक्टूबर, 2022 को 206 ट्रेनों को रद्द किया है। इंडियन रेलवे की वेबसाइट NTES (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) के मुताबिक, बुधवार को 206 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इसके अलावा 15 ट्रेनों के सोर्स स्टेशन में भी बदलाव किया गया है।  

4 अक्टूबर को रद्द हुई थीं 208 ट्रेनें : 
रेलवे मेंटेनेंस और ऑपरेशनल इश्यू की वजह से पिछले कई दिनों से लगातार ट्रेनें रद्द कर रहा है। देशभर में अलग-अलग जोन में चल रहे ट्रैक की मरम्मत और निर्माण कार्यों को देखते हुए भी कई ट्रेनों को रद्द किया जाता है। 4 अक्टूबर को भी रेलवे ने करीब 208 ट्रेनें रद्द की थीं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में खुद को अपडेट रखने के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर इन्क्वायरी कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/ पर जाकर भी अपनी गाड़ी का स्टेटस चेक कर सकते हैं।  

इन राज्यों पर पड़ेगा असर : 
5 अक्टूबर को यात्रा करने वाले यात्री सफर में निकलने से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें। इतनी ट्रेनों को कैंसिल (Train Cancelled Today) कर देने से देशभर में बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ट्रेनों के शेड्यूल में कैंसिलेशन और अन्य बदलावों का असर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों पर पड़ेगा। 

ऐसे चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस : 
1- आपकी ट्रेन कैंसिल हुई या नहीं, इसके बारे में चेक करने के लिए आप सबसे पहले रेलवे की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं। 
2- इसके बाद साइट के दाईं तरफ आपको Exceptional Trains का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। 
3- इस पर क्लिक करने के बाद आपको सबसे पहले Cancelled Trains का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। 
4- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको ट्रेन स्टार्ट डेट वाले ऑप्शन पर अपनी यात्रा की तारीख सिलेक्ट करना है। 
5- इसे सिलेक्ट करते ही आपके सामने उस दिन की पूरी तरह कैंसिल और आंशिक रूप से कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट सामने आ जाएगी। 

ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें 

ये भी देखें : 

नवरात्रि पर उपवास रखने वालों को रेलवे देगा 'व्रत थाली', जानें कितनी होगी कीमत और मेन्यू में क्या-क्या?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके