दिल्ली में हुई बारिश, 2 घंटे में गिरा 10 डिग्री तापमान, जानिये अब कैसी है दिल्ली की गर्मी

Published : May 29, 2024, 07:42 PM ISTUpdated : May 29, 2024, 08:56 PM IST
Rain in Delhi

सार

दिल्ली में मौसम एक ही दिन में कई रूप दिखाते हुए नजर आया। बुधवार को दोपहर में जहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी थी। वहीं दोपहर बाद हुई बारिश ने दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत दी। हालांकि अभी भी लोग गर्मी और उसम से परेशान हैं।

दिल्ली. ​राजधानी दिल्ली में बुधवार की दोपहर देश में ​अधिक गर्मी थी। क्योंकि यहां का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया था। वहीं दोपहर बाद यहां बारिश हो गई। जिसके कारण अचानक तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। जिससे कुछ देर तो दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन फिर कुछ देर बाद गर्मी और उसम से लोग बेहाल हो गए। संभावना है कि 1 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

52.3 डिग्री सेल्सियस था तापमान

बुधवार का दिन देश में सबसे गर्म दिन था। क्योंकि दिल्ली के मंगेशपुर में दोपहर करीब 2.30 बजे 52.3 डिग्री तापमान था। जो देश में सबसे अधिक था। लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे। वहीं दो घंटे बाद करीब 4.30 बजे दिल्ली में बारिश हो गई। जिससे तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट आई। साढ़े चार बजे जब तापमान चेक किया गया तो वह 42.6 डिग्री सेल्सियस रह गया था।

एमपी राजस्थान सहित सभी प्रदेशों में गर्मी

बुधवार को सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, यूपी आदि प्रदेशों में भी जमकर गर्मी रही। संभावना जताई जा रही है कि नौपता के पूरे नो दिन ही इस बार जमकर तपेंगे। इस कारण 2 जून तक चलने वाला नौतपा पूर्ण होने के बाद 3 जून से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इस कारण लोग घरों से भी नहीं निकल रहे हैं।

भीषण गर्मी से बचनें करें ये उपाए

  • जरूरत नहीं हो तो दिन में घर से बाहर निकलने से बचें।
  • काम होने पर जाना पड़े तो फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।
  • घर से निकलने से पहले अच्छी तरह पानी पीकर निकलें।
  • सिर को दुपट्टे या कपड़े से ढ़ककर निकलें।
  • आंखों में भी गर्म हवा नहीं लगे इसलिए चश्में का उपयोग करें।
  • घर से बाहर निकलने पर जहां तक संभव हो सके छांव में आवाजाही करें। ताकि धूप का असर नहीं पड़े।
  • रास्ते में पानी और शीतल पेय लेते रहें। जरूरत पड़ने पर बीच बीच में छांव में रूकें। ताकि एक साथ धूप या गर्मी के सम्पर्क से बच सकें।
  • घर आकर पसीना आने पर तुरंत पानी नहीं पीएं, थोड़ी देर रूककर पानी पीएं।
  • फिर भी आपको किसी प्रकार की कोई समस्या लगती है। तो नजदीक के अस्पताल में जरूर दिखा दें। ताकि समय रहते इलाज हो जाए।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें