इंदौर 'हनीमून मर्डर': क्या अरेंज मैरिज की आड़ में रची गई थी साजिश? 8 सवाल देंगे जवाब

Published : Jun 10, 2025, 12:01 AM IST
Indore Raja Raghuvanshi murder

सार

Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हनीमून पर गए थे लेकिन लौटे एक लाश बनकर। उनकी पत्नी सोनम, उसका पुराना प्रेमी Raj Kushwaha और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स गिरफ्तार। क्या यह शादी सिर्फ एक नकाब थी?

Raja Raghuvanshi murder case: शुरुआत एक शादी परिचय पुस्तिका से हुई और अंत एक मर्डर मिस्ट्री से जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। यह कोई फिल्म या वेब सीरीज की स्टोरी नहीं बल्कि इंदौर की दो रईस रघुवंशी परिवारों की एक रियल स्टोरी है जहां शादी एक दर्दनाक कहानी में बदल गई। एक परिवार को अपने बेटे का शव मेघालय के जंगलों में मिला तो दूसरे परिवार की बेटी यानी पहले परिवार की बहू कातिल बनी और मास्टरमाइंड का कलंक लगा।

रघुवंशी ट्रांसपोर्ट के सबसे छोटे वारिस: राजा रघुवंशी

इंदौर के साखर नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी, तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई सचिन और विपिन पहले से शादीशुदा थे। राजा ने परिवार के ‘Raghuvanshi Transport’ कारोबार की ज़िम्मेदारी संभाल रखी थी, जो स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को बसें किराए पर देता है।

राजा अपने काम को लेकर जिम्मेदार और अनुशासित माने जाते थे। उन्होंने 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से शादी की थी और 12 दिन बाद उनकी हत्या हो गई।

सोनम रघुवंशी: कारोबार में दक्ष या योजनाबद्ध शातिर खिलाड़ी?

कुशवाह नगर की रहने वाली सोनम, प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक देवी सिंह रघुवंशी की बेटी हैं। सोनम फैक्ट्री के बिलिंग, अकाउंट्स और सुपरविजन विभाग खुद संभालती थीं। कई साल पहले, राज कुशवाहा नामक युवक उसी फैक्ट्री के बिलिंग डिपार्टमेंट में काम करता था और सोनम के घर के पास ही रहता था। अब यही राज, राजा रघुवंशी की हत्या का सह-अभियुक्त है।

शादी की शुरुआत 'परिचय पुस्तिका' से हुई और अंत जंगल में

1 अक्टूबर 2024 को राम नवमी के अवसर पर सामूहिक ‘परिचय पुस्तिका’ में सोनम और राजा के नाम प्रकाशित हुए। यहीं से दोनों परिवारों ने पारंपरिक तरीके से विवाह तय किया। राजा की मां उमा रघुवंशी कहती हैं कि यह एक साधारण अरेंज्ड मैरिज थी। ना कोई अफेयर, ना कोई संदेह। लेकिन पर्दे के पीछे कुछ और ही चल रहा था।

हनीमून बना नरसंहार का रास्ता

शादी के बाद, 20 मई को दंपती मेघालय हनीमून के लिए रवाना हुए। 23 मई को राजा का शव एक खाई में मिला। सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे, फोन बंद था, और उनकी पत्नी सोनम गायब। 24 घंटे बाद, बाइक मिली — लेकिन इंसान नहीं।

हत्या की प्लानिंग पहले से की गई थी, पुलिस को अब यह साफ लग रहा है। सोनम, राज कुशवाहा और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की गिरफ्तारी हुई है।

क्या पूरी शादी एक मुखौटा थी?

  1. जांच में जो उभरकर आया है, वह खौफनाक है। पुलिस को इन सवालों का जवाब ढूंढ़ना होगा।
  2. सोनम ने खुद हनीमून प्लान किया लेकिन वापसी का टिकट नहीं लिया, आखिर क्यों?
  3. शादी के सिर्फ 12 दिन बाद पति की हत्या हो गई, सोनम ने पुलिस को क्यों नहीं सूचना दी?
  4. राज कुशवाहा का नाम फिर जुड़ा और अब वह ‘मास्टरमाइंड’ बताया जा रहा है लेकिन वह मौके पर कभी नहीं गया?
  5. सोनम 15 दिन तक गायब रही, फिर उत्तर प्रदेश में लावारिस हालत में मिलीं, वह यूपी में कैसे पहुंची?
  6. क्या ये प्यार था या एक सुनियोजित खून?
  7. क्या सोनम और राज ने शादी को अपराध की ढाल बनाया?
  8. क्या पहले से चल रहे प्रेम संबंध ने मासूम राजा की जान ले ली?

राजा की मां की पीड़ा

राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि सोनम ने ही हनीमून प्लान किया था। वापसी की टिकट नहीं ली। उसने राजा को 10 लाख के गहने पहनने को मजबूर किया। अब समझ आ रहा है कि ये सब एक योजना थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह