कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली : राहुल गांधी बोले - मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं...

सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी रैली में नजर आ रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश की राजनीति में आज दो शब्दों के मतलब अलग हैं। एक शब्द हिन्दू दूसरा शब्द हिन्दुत्ववादी। ये एक चीज नहीं है, ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है। मैं हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं हूं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2021 5:40 AM IST / Updated: Dec 12 2021, 04:39 PM IST

जयपुर :  देश में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों के मतलब अलग हैं। एक शब्द हिन्दू दूसरा शब्द हिन्दुत्ववादी। ये एक चीज नहीं है, ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है। मैं हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी। बता दें कि इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), और प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) के साथ कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। 

हिंदू का रास्ता सत्याग्रह, हिंदुत्ववादी का सत्ताग्रह 
राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी हिन्दू, गोडसे हिन्दुत्ववादी, फर्क क्या होता है। चाहे कुछ भी हो जाए, हिन्दू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए हिन्दू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्य रहा। जबकि हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता को ढूंढने और सत्ता पाने में निकाल देता है। वह सत्ता के लिए किसी को भी मार देगा। हिंदू का रास्ता सत्याग्रह होता है और हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह होता है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि पूरा देश चार-पांच उद्योगों के हाथ में है। हर संस्थान एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ओएसडी हैं। देश को जनता नहीं चला रही है, तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री उनके काम कर रहे हैं।

Latest Videos

मोदी पर्यटन में व्यस्त - प्रियंका गांधी
रैली में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा की रीति-नीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के लिए काम नहीं कर रही है। यह सिर्फ गिने, चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केंद्र की सरकार झूठ, लालच और लूट वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी पर्यटन में व्यस्त है। उन्होंने दुनिया घूम ली, लेकिन दिल्ली में किसानों से बातचीत करने नहीं जा पाए। भाजपा कहती है कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। मैं चुनौती देती हूं कि एक कोई संस्थान ऐसा बता दे, जो शिक्षा के लिए भाजपा ने इन सात सालों में बनाया है।

अधीर रंजन चौधरी की जुबान फिर फिसली
इस बीच, विद्याधर नगर में आयोजित रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी की जुबान फिर फिसल गई। उन्होंने कहा कि मोदी दावा करते हैं कि वे देश में डिजिटल क्रांति लेकर आए, जबकि यह काम राहुल गांधी ने किया था। वे राजीव गांधी का नाम लेना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मोदीजी खुद का अकाउंट बचा नहीं सकते, देशवासियों का क्या बचाएंगे। गौरतलब है कि शनिवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था।

पायलट बोले- महंगाई पर झुकना पड़ेगा
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि महंगाई के मोर्चे पर केंद्र सरकार सरकार पूरी तरह फेल है। BJP के नेताओं ने महंगाई हटाने को लेकर झूठा आश्वासान भी नहीं दिया, क्योंकि ये सब समझते हैं कि जनता का वोट उनकी जेब में है। यहां एकत्र होकर जनता ने केंद्र की बीजेपी सरकार को संदेश दे दिया है कि उनके दिन अब पूरे हो चुके हैं। पायलट ने कहा कि 2024 में भाजपा को दिल्ली से हटाने के काम की शुरुआत जयपुर से हो चुकी है। आज जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन जैसे किसानों ने बीजेपी की सरकार को झुकाया है वैसे ही जनता की आवाज के आगे इस सरकार को भी झुकना ही पड़ेगा।

कमलनाथ का केंद्र पर हमला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई तो देश में बढ़ी ही है। इसके साथ-साथ देश की संस्कृति पर भी हमला हो रहा है। हमें यह पहचानना पड़ेगा कि हमें देश की संस्कृति पर चलना है या मोदी की संस्कृति पर?

भूपेश बघेल ने साधा निशाना
वहीं, रैली में शामिल होने जयपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वे समझते हैं कि बहुत जल्दी हम सब की भावनाओं का सम्मान करते हुए राहुल गांधी अध्यक्ष पद को स्वीकार करेंगे। ममता बनर्जी पर उन्होंने कहा कि पहले वह यह तय कर लें कि वो BJP से लड़कर अपनी लकीर बड़ी करना चाहती हैं या कांग्रेस की लकीर छोटी करके आगे बढ़ना चाहती हैं। वो लड़ना किसके साथ चाहती हैं ये पहले वो तय करें।

इसे भी पढ़ें-CM गहलोत ने गजेंद्र पर निकाली भड़ास, बोले- करोड़ों हड़पने वाले मंत्री बने बैठे हैं, शाह को लेकर कही बड़ी बात

इसे भी पढ़ें-BJP विधायक ने PM Modi को लेकर किया गजब WhatsApp मैसेज, लिखा-जिसे गले लगाया उसकी सरकार गई, पढ़िए अब इनकी बारी
 

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर