
नई दिल्ली। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से राज्य के नए देवोस्वम मंत्री को लेकर आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दें जो पूरी तरह आस्तिक हो।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजीव चंद्रशेखर ने पोस्ट किया, "केरल को भगवान का अपना देश कहा जाता है। यहां 3048 हिंदू मंदिर हैं। लाखों हिंदू श्रद्धालु इन मंदिरों में पूजा करते हैं। वैसे ही जैसे ईसाई चर्चों में और मुसलमान मस्जिदों में प्रार्थना करते हैं। लेकिन चर्चों और मस्जिदों के विपरीत, केरल के 3048 हिंदू मंदिरों को केरल सरकार के एक देवस्वाम मंत्री के अधीन 5 देवस्वाम बोर्डों द्वारा "प्रशासित" किया जाता है।"
कट्टर आस्तिक होना चाहिए नया मंत्री
राजीव चंद्रशेखर ने लिखा, "वर्तमान देवस्वओम मंत्री और माकपा नेता अलाथुर से संसद सदस्य चुने गए हैं। मैं सीएम पिनाराई विजयन से एक नया मंत्री नियुक्त करने का आग्रह करता हूं जो कट्टर आस्तिक होना चाहिए। क्योंकि वह मंदिरों और इसके पैसे का प्रबंधन करेगा। इसे खर्च करेगा।"
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसा करना ही सही होगा, इसलिए यह सही कार्य केरल के हिंदुओं द्वारा ही किया जाना चाहिए। बता दें कि केरल में 3000 से ज्यादा मंदिर हैं, जहां हिंदू श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इन मंदिरों के संरक्षण व प्रबंधन के लिए देवस्वम बोर्ड हैं। सभी बोर्ड के प्रमुख केरल सरकार का एक मंत्री होता है जिसे देवस्वम मंत्री कहते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.