राजगढ़ लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हारे, भाजपा ने फिर कमल खिलाया

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मप्र की राजगढ़ सीट पर बीजेपी ने रोडमल नागर (Rodmal Nagar) को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) को उतारा था।

Gagan Gurjar | Published : Jun 1, 2024 1:58 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 06:01 PM IST

RAJGARH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मप्र की राजगढ़ सीट पर बीजेपी के रोडमल नागर (Rodmal Nagar) ने फिर कमल खिला दिया है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) को करारी शिकस्त दी है। रोडमल नागर 2014 और 2019 में राजगढ़ संसदीय सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

राजगढ़ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- 2019 में हुए आम चुनाव में भाजपा के रोडमल नागर को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- रोडमल नागर ग्रेजुएट हैं। उनके पास 4.01 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। कर्ज 39.21 लाख रुपए था।

- 2014 के आम चुनाव में भाजपा के रोडमल नागर ने जीत दर्ज की थी।

- नागर ने 2014 में अपनी संपत्ति 2.85 करोड़ रुपए और कर्ज 35.86 लाख रुपए बताया था।

- 2009 के चुनाव में कांग्रेस के नारायणसिंह आमलाबे ने राजगढ़ में जीत हासिल की थी।

- 12वीं पास नारायणसिंह के पास 38.08 रुपए की संपत्ति थी। कर्ज 1.61 लाख रुपए था।

- 2004 के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण सिंह को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- लक्ष्मण सिंह ग्रेजुएट थे। उनके पास 4.90 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

नोटः राजगढ़ संसदीय चुनाव 2019 में यहां कुल वोटर्स 1694329 थे, जबकि 2014 के दौरान वोटर्स की कुल संख्या 1578757 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रोडमल नागर 2019 में सांसद बने थे। 823824 वोट पाकर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोना सुस्तानी 431019 वोटों से हराया था। मोना को कुल 392805 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में राजगढ़ सीट पर बीजेपी का कब्जा था। 596727 वोट पाकर रोडमल नागर ने कांग्रेस उम्मीदवार अमलाबे नारायण सिंह (367990 वोट) को हराया था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों