चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा भारत, राजीव चंद्रशेखर बोले-'हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण, वहां फहरा तिरंगा, जहां कोई देश नहीं पहुंचा'

Published : Aug 23, 2023, 07:04 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 07:21 PM IST
chandrayaan

सार

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर देश-दुनिया के दिग्गज प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और भारत की सफलता पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत की इस उपलब्धि को हर भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Rajeev Chandrasekhar Post. केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय ध्वज उस जगह फहराया गया है, जहां पहले कभी कोई देश नहीं उतर पाया था। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह हमारे वैज्ञानिकों के अथक मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का नजीता है कि हमने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई। आगे और आगे बढ़ेगा न्यू इंडिया। केंद्रीय मंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा झंडा लगाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी है।

 

 

देश भर में मनाया जा रहा है जश्न

इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया है क्योंकि चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया है। देश के 140 करोड़ देशवासियों की दुआओं और प्रार्थना ने ऐसा असर दिखाया कि पूरी दुनिया अब भारत की सफलता पर नतमस्तक है। यह 21वीं सदी में भारत की सबसे बड़ी सफलता है। इसरो के वैज्ञानिकों ने निर्धारित टाइम और शेड्यूल पर चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दिया है। देश में चारों तरफ जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर इस सफलता को सेलीब्रेट कर रहे हैं। वहीं आतिशबादी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए देशवासियों की तस्वीरें पूरी दुनिया को भारत की इस ऐतिहासिक सफलता से रूबरू करा रही हैं।

कैसे सफल हुआ चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 की लांचिंग श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे लांच किया गया। इससे पहले 11 जुलाई को 24 घंटे का रिहर्सल किया गया। लांचिंग के बाद 15 जुलाई को पहला ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स फायर किया गया। 25 जुलाई को चंद्रयान की पहली ऑर्बिट बदली गई। 1 अगस्त को यह ट्रांसलूनर ऑर्बिट में स्थापित किया गया। 17 अगस्त को चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया गया। 20 अगस्त को डिबूस्टिंग के साथ स्पीड कंट्रोल की गई और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराई गई। सफल लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग ने भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

यह भी पढ़ें

चांद पर पहुंचा भारत: PM Modi ने 140 करोड़ देशवासियों को दी बधाई, कहा- अब चंदा मामा बस एक टूर के...

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली,कार्रवाई कब?
12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट