राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर देहरादून में मनी दिवाली, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जलाया दिया

Published : Jan 21, 2024, 10:29 PM ISTUpdated : Jan 21, 2024, 10:34 PM IST
Jai Sri Ram

सार

देहरादून के परेड ग्राउंड में 'जय श्री राम' लिखने के लिए हजारों मिट्टी के दीपक जलाए गए। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

देहरादून। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले रविवार की शाम देहरादून में दिवाली मनाई गई। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर देहरादून के परेड ग्राउंड में 'जय श्री राम' लिखने के लिए हजारों मिट्टी के दीपक जलाए गए।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। उन्होंने भी दीपक जलाए। राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए सप्ताह भर से अनुष्ठान चल रहा है। रविवार को इसका छठा दिन था। सोमवार को अनुष्ठान पूरा होगा।

रविवार का पूजा अनुष्ठान हवन के साथ शुरू हुआ। राम लला की मूर्ति को मध्याधिवास में रखा गया। रात्रि जागरण अधिवास भी शुरू हो गया है। यज्ञशाला में राम लला की पुरानी मूर्ति की पूजा की जा रही है। इससे पहले शनिवार को राम मंदिर में वैदिक अनुष्ठान के पांचवें दिन चीनी और फलों के साथ दैनिक प्रार्थना और हवन किया गया।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा पीएम मोदी को लेटर, पढ़िए पूरा पत्र

शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती पहुंचे राम मंदिर

कांची कामकोटि पीठम के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती महाराज रविवार को राम मंदिर पहुंचे। वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर अनुष्ठान यज्ञशाला में गए और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- जानिये कौन हैं प्रभु राम के वंशज, राजघराने में रखी पोथी में सबका रिकॉर्ड

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार