
Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरू शहर के एक कैफे में हुए ब्लास्ट के बाद एनआईए ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर तीन राज्यों में रेड किया। एनआईए को ब्लास्ट से जुड़ी जांच में एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्य साजिशकर्ता को अरेस्ट कर लिया गया है। NIA ने कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी में कई जगहों पर रेड किया गया।
एनआईए ने बुधवार को किए गए रेड में रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट से जुड़े दस्तावेज और संदिग्धों की गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर व्यापक छापेमारी के बाद एक प्रमुख साजिशकर्ता मुजम्मिल शरीफ को अरेस्ट किया गया है।
18 जगहों पर हुई छापेमारी
एनआईए ने तीन राज्यों में 18 जगहों पर रेड किया है। इसमें कर्नाटक में 12 जगहों पर रेड किया गया। तमिलनाडु में 5 जगहों पर और उत्तर प्रदेश में एक स्थान पर रेड किया गया। इस रेड में एनआईए ने प्रमुख साजिशकर्ता मुजम्मिल शरीफ को अरेस्ट किया है।
भीड़भाड़ वाले इलाका में हुआ था ब्लास्ट
कर्नाटक के व्यस्ततम ब्रुकफील्ड इलाका के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था। रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के कुछ दिनों बाद आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। फुटेज में होटल में प्रवेश करने का फुटेज भी शामिल है। साफ देखा जा सकता है कि आरोपी मास्क, टोपी और चश्मा पहने हुए है। उसके हाथों में एक बैग भी है। फुटेज में आरोपी सुबह 11:34 बजे रामेश्वर कैफे में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। कैफे में एंट्री करते हुए वह फोन पर बात करता नजर आ रहा है। कैफे में एंट्री के बाद आरोपी रवा इडली का ऑर्डर करता है। ऑर्डर लेने के बाद वह उसे खत्म करता है। इसके बाद वह किचेन के सिंक तक जाता है। हाथ धोने के बहाने वह किचन सिंक के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) वाला बैग रखता है। इसके बाद वह कैफे से बाहर आता है। उस वक्त सुबह 11:43 बजे होते हैं।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.