
RAMPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी से यूपी की रामपुर सीट पर लड़ रहे घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) चुनाव हार गए है, सपा ने मोहिबुल्लाह (Mohibbullah) ने उन्हें करारी शिकस्त दी है। बसपा ने जीशान खान (Zeeshan Khan) तीसरे स्थान पर रहे थे। रामपुर उपचुनाव में भगवा झंडा फहराने वाली बीजेपी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को मोहिबुल्लाह नदवी ने हरा दिया है।
रामपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के आजम खान को जीत मिली थी। उनपर 10 केस दर्ज थे।
- आजम खान ने बताया था कि उनके पास 4.61 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. नेपाल सिंह ने यहां जीत दर्ज की थी।
- नेपाल सिंह ने बताया था कि उनके पास 2.71 करोड़ रुपए की संपत्ति है। कर्ज 16.14 लाख रुपए है।
- 2009 के चुनाव में सपा प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा को जीत मिली थी।
- 12वीं पास जयाप्रदा के पास 13.14 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। कर्ज 13.98 लाख रुपए था।
- 2004 में सपा के टिकट से चुनाव लड़ रहीं जयाप्रदा नाहटा ने रामपुर सीट जीता था।
- 2004 में जयाप्रदा ने अपनी संपत्ति 8.42 करोड़ रुपए बताई थी। कर्ज तीन लाख रुपए था।
नोटः रामपुर संसदीय चुनाव 2019 में यहां पर कुल 1679506 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स की कुल संख्या 1616972 थी। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मोहम्मद आजम खान 2019 के चुनाव में 559177 वोट के साथ रामपुर के सांसद बने थे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा को 109997 वोटों से हराया था। जयाप्रदा को 449180 वोट मिला था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. नेपाल सिंह को 2014 में रामपुर की जनता ने 358616 वोट देकर सांसद बनाया। उन्होंने सपा प्रत्याशी नसीर अहमद खान को हराया था। नरीस खान को 335181 वोट मिला था। हार का अंतर सिर्फ 23435 वोट था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.