रांची लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के संजय सेठ जीते, कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को 120512 वोटों से हराया

Published : Jun 04, 2024, 02:17 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 08:58 PM IST
RANCHI Lok Sabha Election Result 2024

सार

RANCHI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड़ की रांची सीट पर बीजेपी कैंडिडेट संजय सेठ (Sanjay Seth) जीत गये हैं, जबकि कांग्रेस की यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) को हार मिली है। 

RANCHI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड़ की रांची सीट पर बीजेपी कैंडिडेट संजय सेठ (Sanjay Seth) ने जीत हासिल कर ली है। संजय सेठ को कुल 664732 वोट मिले। इन्होंने कांग्रेस की कैंडिडेट यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) को 120512 वोटों से हरा दिया है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस की कैंडिडेट यशस्विनी सहाय को कुल 544220 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट देवेन्द्र नाथ महतो रहे, जिन्हें कुल 132647 वोट मिले। इनके बाद चौथे नंबर पर रहे जय महाभारत पार्टी के कैंडिडेट सोमा सिंह को मात्र 10341 वोट मिले।

रांची लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के संजय सेठ ने रांची सीट जीता था।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल संजय सेठ के पास 1.40 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामटहल चौधरी को जीत मिली थी।

- 10वीं पास रामटहल के पास 1.07 करोड़ रुपए संपत्ति थी।

- 2009 के चुनाव में काग्रेस के सुबोध कांत सहाय ने जीत दर्ज की थी। उनपर एक केस दर्ज था।

- ग्रेजुएट करने वाले सुबोध कांत के पास 2.71 करोड़ रुपए संपत्ति थी।

- 2004 कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय को जीत मिली थी।

- सुबोध ने अपनी संपत्ति 1.22 करोड़ रुपए बताई थी। 8.29 लाख रुपए कर्ज था।

नोटः 2019 के लोकसभा चुनाव में रांची सीट पर 1915959 मतदाता, जबकि 2014 में मतदाता की संख्या 1648459 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सेठ 706510 वोट पाकर 2019 में सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुबोध कांत सहाय 282780 वोटों से हराया था। सहाय को कुल 423730 वोट मिला था। वहीं, 2014 के लोकसभा इलेक्शन में रांची सीट पर कमल खिला था। बीजेपी प्रत्याशी राम टहल चौधरी को जनता ने विजयी बनाया था। 448729 वोट पाकर राम टहल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुबोध कांत सहाय (249426 वोट) को हराया था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज
गोवा नाइटक्लब आग: 23 मौतें, 50 घायल-क्या यह सिर्फ हादसा था या जानबूझकर अनदेखी?