रेप का आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 50 दिन के लिए जेल से बाहर, चार साल में नौवीं बार मिला परोल

Published : Jan 19, 2024, 11:15 PM IST
gurmeet-ram-rahim-singh--30018.jpg

सार

चार साल पहले उसे कोर्ट ने रेप के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई थी। शुक्रवार को उसे पुलिस की सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से यूपी के बागपत स्थित उसके आश्रम पर लाया गया।

Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। 50 दिनों के लिए उसे परोल पर बाहर लाया गया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने आश्रम की महिलाओं से रेप की सजा काट रहा है। चार साल पहले उसे कोर्ट ने रेप के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, चार साल के भीतर वह 9 बार बाहर आ चुका है। शुक्रवार को उसे पुलिस की सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से यूपी के बागपत स्थित उसके आश्रम पर लाया गया। डेरा प्रमुख राम रहीम बेहद ठाठ के साथ आश्रम पहुंचा। उसके काफिले में दर्जनों फार्च्यूनर गाड़ियां और पुलिस की गाड़ियां थीं।

रेप के आरोप में हुई थी सजा

गुरमीत राम रहीम पर आरोप लगा था कि उसने अपने आश्रम की दो महिलाओं के साथ रेप किया है। मामला बढ़ा तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अरेस्ट किया था। 2017 में उसे रेप के केस में 20 साल की सजा हुई थी। इसके बाद से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है।

चार साल में 9 बार परोल

चार साल से ही गुरमीत राम रहीम जेल में है। लेकिन इतने साल में ही वह नौ बार परोल पर बाहर आ चुका है। वह बागपत के बरनावा आश्रम में परोल के दौरान रहेगा। इसके पहले राम रहीम नवम्बर में जेल से बाहर आया था। बीते साल हरियाणा की जेल से उसे जनवरी में परोल दिया गया था। उस समय वह 40 दिनों के लिए जेल से बाहर आया था। इसी दौरान वह फरलो पर भी 21 दिनों के लिए बाहर आ चुका है। बीते साल 20 जुलाई को 30 दिनों के लिए डेरा प्रमुख को रिहा किया गया था। 15 अगस्त को जन्मदिन पर भी डेरा प्रमुख को रिहा किया गया था। बीते तीन साल में गुरमीत राम रहीम को 163 दिन जेल से बाहर रहा है। अक्टूबर में हरियाणा पंचायत चुनाव व आदमपुर चुनाव के दौरान भी उसे 40 दिनों के लिए रिहा किया गया था।

यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट ने रचा इतिहास एक साथ 11 महिला वकीलों को मिला सीनियर एडवोकेट का दर्जा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान