महिला रैपिडो बाइक से घर जा रही थी, रास्ते में ड्राइवर करने लगा masturbation...फिर तो हद ही कर दी

Published : Jul 23, 2023, 04:47 PM ISTUpdated : Jul 23, 2023, 04:48 PM IST
rapido

सार

महिला की शिकायत के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। घटना शनिवार की है। महिला ने ट्वीटर हैंडल पर अपनी आपबीती साझा की है।

Rapido bike driver masturbated in front of women: रैपिडो बाइक के एक चालक पर महिला को डेस्टिनेशन तक छोड़ने जाते समय मास्टरबेसन का आरोप लगा है। महिला ने बताया कि बाइक चलाते समय ड्राइवर ने मास्टरबेसन किया और फिर उसे ड्राप करने के बाद बार-बार मैसेज और कॉल करता रहा। महिला की शिकायत के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। घटना शनिवार की है। महिला ने ट्वीटर हैंडल पर अपनी आपबीती साझा की है।

मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंची थी

अथिरा पुरुषोत्तम ने अपनी ट्वीटर हैंडल पर 21 जुलाई को आपबीती साझा की है। अथिरा पुरुषोत्तम ने बताया कि मणिपुर हिंसा के विरोध में बेंगलुरू के टाउन हॉल में वह विरोध प्रदर्शन करने गई थीं। प्रदर्शन खत्म होने के बाद वह घर वापस आने के लिए कैब बुक किया लेकिन कई बार कैंसिल होने के बाद उन्होंने रैपिडो बाइक सर्विस बुक की। राइड हेलिंग एप से बुक कर वह रैपिडो बाइक से घर जाने लगी। रास्ते में ड्राइवर लगातार हस्तमैथुन करता रहा। उसकी गतिविधियों को देखकर वह अपने घर से कुछ दूर पहले ही उतर गई ताकि एड्रेस का पता न लग सके। महिला ने बताया कि इसके बाद से ड्राइवर उसे लगातार फोन करता रहा और मैसेज करता रहा।

बेंगलुरू पुलिस ने किया अरेस्ट

बेंगलुरू पुलिस ने शनिवार को आरोपी रैपिडो बाइक ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने बाइक टैक्सी ड्राइवर पर मास्टरबेसन का आरोप लगाया था। घर छोड़ने के बाद उसने महिला को व्हाट्सएप मैसेज कर परेशान भी किया। महिला ने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक किया था। बेंगलुरू दक्षिण-पूर्व डिवीजन के पुलिस उपायुक्त सीके बाबा ने ट्विटर पर बताया कि आरोपी को कर लिया गया है। बीसीपी इस तरह की अशोभनीय हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उधर, महिला ने रैपिडो कंपनी से ग्राहकों की सुरक्षा और उनके नंबर्स आदि सार्वजनिक न हो इसको लेकर उठाए गए कदम के बारे में पूछा है। उन्होंने पूछा कि रैपिडोबाइकएप, आप पृष्ठभूमि सत्यापन के लिए क्या उपाय कर रहे हैं? आपके यूजर्स की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी सर्विस के साथ रजिस्टर्ड लोगों पर सुरक्षित यात्रा अनुभव के लिए भरोसा किया जा सके।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?