Chinnaswamy Stadium Stampede: 2 गेट-1 लाख फैंस और स्लो चेकिंग, जानें 11 लोगों की मौत की शॉकिंग वजह

Published : Jun 04, 2025, 06:35 PM ISTUpdated : Jun 04, 2025, 06:46 PM IST
Chinnaswamy Stadium Stampede

सार

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की IPL 2025 जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्टेडियम की क्षमता से अधिक भीड़, धीमी चेकिंग और बारिश ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।

RCB IPL 2025 Victory Celebrations: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ ने RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के आईपीएल 2025 जीतने के जश्न को मातम में बदल दिया है। भगदड़ के चलते 10 लोगों की मौत हुई है। बहुत से लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर क्यों मची भगदड़

1- चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 40 हजार लोगों की है। RCB की जीत का जश्न मनाने के लिए यहां करीब 1 लाख लोग जुट गए थे। भीड़ अधिक हुई, जिसे पुलिस संभाल नहीं सकी।

2- चिन्नास्वामी स्टेडियम में आम लोगों के प्रवेश के लिए दो गेट खोले गए। यहां चेकिंग धीमी रही। इसके चलते गेट पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। लोग स्टेडियम में घुसने के लिए बेताब थे।

3- पुलिस भीड़ को ठीक से संभाल नहीं सकी। गेट पर लगी भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन लोग नहीं माने।

4- गेट बंद होने पर बहुत से लोग दीवार फांदकर स्टेडियम में जाने लगें। उन्हें रोकने के लिए इंतजाम की कमी थी।

5- बुधवार शाम को बेंगलुरु में बारिश हुई है। जो लोग स्टेडियम के अंदर थे वे भिंगने से बच गए, लेकिन गेट पर मौजूद लोग भिंगने लगे। इससे लोगों की बेचैनी बढ़ी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले