Republic Day Parade 2023: 20 से 500 रुपए तक हैं टिकट के दाम, जानें खरीदने का तरीका

नई दिल्ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में परेड का आयोजन होता है। इसमें भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होते हैं। आम लोग भी परेड देख सकते हैं, इसके लिए टिकट खरीदना होगा।

Vivek Kumar | Published : Jan 23, 2023 8:43 AM IST / Updated: Jan 23 2023, 02:18 PM IST

17
ऐसे खरीदना होता है ऑनलाइन टिकट

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के लिए 32,000 टिकट ऑनलाइन जारी किए हैं। ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए आपको www.aamantran.mod.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके लिए अपना नाम, पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, फोन नंबर और स्थायी पता देना होता है। 
 

27
मोबाइल फोन पर आएगा ओटीपी

इसके बाद आपके फोन नंबर पर ओटीपी आता है। ओटीपी देने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होती है। इसके बाद  एफडीआर-गणतंत्र दिवस परेड, गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट रिहर्सल, बीटिंग द रिट्रीट-एफडीआर समारोह और बीटिंग द रिट्रीट विकल्प सामने आते हैं। इसके साथ ही उपलब्ध टिकट और उसकी कीमत भी दिखती है। 
 

37
एक बार में खरीद सकते हैं 10 टिकट

आप अपनी पसंद के कार्यक्रम का टिकट यहां से खरीद सकते हैं। एक अकाउंट से एक बार में अधिकतम दस टिकट खरीदे जा सकते हैं। टिकट खरीदने के लिए आईडी प्रूफ देना होता है। मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है। 
 

47
20-500 रुपए है कीमत

जो लोग ऑनलाइन टिकट नहीं खरीद सकते वे दिल्ली के प्रगति मैदान, सेना भवन, जंतर-मंतर, शास्त्री भवन और संसद भवन में जाकर ऑफलाइन बूथ से टिकट ले सकते हैं। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के टिकट की कीमत 20 रुपए से 500 रुपए के बीच है। टिकट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक मिलता है।  
 

57
टीवी पर देख सकते हैं लाइव

गणतंत्र दिवस परेड को टीवी पर लाइव देखा जा सकता है। दूरदर्शन टीवी चैनल पर इसका लाइव प्रसारण होता है। इसके साथ ही भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrdc.mod.gov.in/ पर परेड को लाइव स्ट्रीम भी किया जाता है। 
 

67
सुबह 10 बजे शुरू होगा परेड

26 जनवरी को राजपथ पर सुबह 7:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 2023 परेड सुबह 10:00 बजे शुरू होने वाली है। इसमें कई सुरक्षा बलों के साथ भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना भाग लेगी। गणतंत्र दिवस 2023 की परेड कर्तव्य पथ पर होगी। यह पहले राजपथ हुआ करता था।
 

77
मिस्र के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

इस साल भारत ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को गणतंत्र दिवस 2023 समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। भारत और मिस्र इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos