
नेशनल डेस्क। गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया द्वारा अपने कर्मचारियों को पुरस्कार में कारें, फ्लैट देने की खबरें अक्सर आती रही हैं। लेकिन इस बार केरल के एक रिटेल चेन मालिक कर्मचारी को दिए गए गिफ्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने भरोसेमंद कर्मचारी को बुलाया और उन्हें एक बिलकुल नई मर्सिडीज बेंज GLA क्लास 220D (Mercedes Benz GLA Class 220D)की चाबी सौंपी। इस कार की कीमत लगभग 45 लाख रुपए है। आमतौर पर केरल में कर्मचारियों को सोने के सिक्के देने की खबरें आती रही हैं, लेकिन मर्सिडीज गिफ्ट करने की खबर पहली बार आई है।
बॉस ने कहा- 22 सालों से कंधे से कंधा मिलाकर काम किया
यह जानकारी सामने आने के बाद इस रिटेल चेन के मालिक एके शाजी चर्चा में हैं। वह केरल में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के एक प्रमुख खुदरा विक्रेता myG के मालिक हैं। उनके प्रतिभाशाली कर्मचारी सीआर अनीश हैं, जो 22 वर्षों से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। अनीश शाजी के MyG की स्थापना से बहुत पहले से जुड़े हुए हैं। उन्होंने myG में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है, जिसमें कंपनी की मार्केटिंग, रखरखाव और व्यवसाय विकास इकाइयां शामिल हैं। वर्तमान में अनीश इसके चीफ बिजनेस डवलपमेंट ऑफिसर हैं।
2006 में शुरू की कंपनी, अब 100 स्टोर
2006 में MyG की शुरुआत हुई थी, जो केरल में अब सबसे बड़ी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स रेटेल चेन बन गया है। पूरे राज्य में इसके 100 स्टोर हैं। शाजी द्वारा शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में वह अपने भरोसेमंद अधिकारी की प्रशंसा कर रहे हैं। वे उन्हें बहुत धन्यवाद दे रहे हैं। शाजी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- मैंने जब myG शुरू किया, अनीश उससे पहले से ही करीब 22 वर्षों से मेरे साथ हैं। वह मेरे लिए एक मजबूत स्तंभ और मुख्य आधार हैं। उन्होंने मुझे कभी निराश नहीं किया। काम के प्रति उनके भाईचारे के स्नेह और अत्यधिक ध्यान और समर्पण ने मेरा बहुत समर्थन किया। शाजी ने लिखा- मैं अनीश को एक साथी के रूप में मानता हूं न कि एक कर्मचारी के रूप में। यह पहला मौका नहीं है, जब शाजी ने अपने कर्मचारी को कार गिफ्ट की है। दो साल पहले उन्होंने अपने 6 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की थी। इसके अलावा उन्होंने कई कर्मचारियों को विदेश यात्राओं पर भी भेजा है। है।
यह भी पढ़ें
लोग कैसे यादों को दिमाग में सहेजकर रख पाते हैं; सीखते कैसे हैं, इसे समझने भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया टूल
यह भी पढ़ें-कभी देखा है 100 साल पुराना अंडा, देखिए क्या हो गई हालत, महिला ने खाकर बताया कैसा लगा इसका टेस्ट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.