रीवा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: BJP के जनार्दन मिश्रा फिर सांसद, INC की नीलम मिश्रा को हराया

Published : Jun 04, 2024, 03:40 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 06:41 PM IST
REWA-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने रीवा सीट पर जनार्दन मिश्रा (Janardan Mishra) को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने यहां से नीलम मिश्रा (Nilam Mishra) को प्रत्याशी बनाया था।

REWA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की रीवा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन मिश्रा (Janardan Mishra) फिर सांसद चुने गए हैं। उन्हें इस चुनाव में 477459 वोट मिले और उनकी जीत का अंतर 193374 वोट रहा। जनार्दन मिश्रा की सीधी टक्कर कांग्रेस की नीलम मिश्रा से था, जिन्हें इस चुनाव में 284085 वोट मिले। यह तीसरी बार है, जब जनार्दन मिश्रा ने लगातार रीवा संसदीय सीट पर जीत का परचम लहराया है। 

रीवा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में रीवा से भाजपा के जनार्दन प्रसाद मिश्र सांसद बने थे।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल जनार्दन प्रसाद के पास 2.03 करोड़ की संपत्ति थी। उनपर 5.80 लाख रुपए कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जनार्दन मिश्र ने यह सीट जीती थी।

- जनार्दन मिश्र के पास 2014 में 1.01 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

- 2009 में BSP के देवराज सिंह पटेल को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- पोस्ट ग्रेजुएट देवराज ने अपनी संपत्ति 3.08 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 49.61 लाख रुपए कर्ज था।

- 2004 में हुए चुनाव में भाजपा के चंद्रमणि त्रिपाठी ने रीवा सीट अपने नाम किया था।

- चंद्रमणि पर एक केस दर्ज था। उनके पास 10.62 लाख रुपए संपत्ति थी। कर्ज 40 हजार रुपए था।

नोटः रीवा लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर कुल 1679534 मतदाता थे, जबकि 2014 में 1544719 वोटर थे। बीजेपी प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को 2019 के इलेक्शन में जनता ने सांसद बनाया। उन्हें 583769 वोट मिला था। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सिद्धार्थ तिवारी "राज" को 270961 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में रीवा सीट पर कमल खिला था। जनार्दन मिश्रा 383320 वोट के साथ सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुंदरलाल तिवारी 168726 वोट से मात दी थी। उन्हें 214594 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द