रोहतक लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, दीपेंद्र हुड्‌डा की सबसे बड़ी जीत, बीजेपी प्रत्याशी को हराया

भाजपा ने हरियाणा की रोहतक सीट पर डॉ. अरविंद कुमार शर्मा (Dr. Arvind Kumar Sharm) को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने यहां से दीपेन्द्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) को उम्मीदवार बनाया है।

Satyam Bhardwaj | Published : May 31, 2024 12:54 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 08:20 PM IST

ROHTAK Lok Sabha Election Result 2024 :  हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। दीपेंद्र हुड्‌डा (Deepender Singh Hooda) ने राज्य में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट डॉ. अरविंद कुमार शर्मा (Dr. Arvind Kumar Sharm) को हराया है। दोनों के बीच जीत-हार का अंतर 342834 मतों का रहा है। दोनों पुराने प्रतिद्वंदी रहे हैं। उनके बीच कांटे की टक्कर थी।

रोहतक लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा ने रोहतक सीट को अपने नाम किया था।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले अरविंद कुमार ने अपनी संपत्ति 4.10 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 1.67 करोड़ रुपए कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह ने रोहतक में जीत दर्ज की थी।

- पोस्ट ग्रेजुएट दीपेंद्र ने अपनी संपत्ति 35.87 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 3.93 करोड़ रुपए कर्ज था।

- 2009 के चुनाव में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह को जीत मिली थी।

- दीपेंद्र पर कोई केस दर्ज नहीं था। उन्होंने अपनी संपत्ति 6.53 करोड़ रुपए बताई थी।

- 2004 के चुनाव में रोहतक में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह को जीत मिली थी। उनपर एक केस दर्ज था।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल भूपेंद्र ने अपनी संपत्ति 94.86 लाख रुपए बताई थी। उनपर 4.57 लाख रुपए कर्ज था।

नोटः रोहतक लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान यहां पर कुल वोटर 1737133 थे, जबकि 2014 में 1567508 मतदाता थे। 2019 के इलेक्शन में बीजेपी प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा सांसद बने। 573845 वोट पाकर शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा को सिर्फ 7503 वोटों से हराया था। हुड्डा को 566342 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में रोहतक की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद की कुर्सी पर बैठाया था। उन्हें 490063 वोट जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ को 319436 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया