Delhi के चिड़ियाघर में 18 साल बाद रॉयल बंगाल टाइगर ने दिया 5 शावकों को जन्म, जानें अब कितनी हो गई बाघों की संख्या

Published : May 15, 2023, 11:56 PM ISTUpdated : May 16, 2023, 10:19 AM IST
Number of Royal Bengal Tiger increases in sundarbans

सार

चिड़ियाघर की डायरेक्टर आकांक्षा महाजन ने बताया कि 18 साल बाद दिल्ली के चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर के शावकों का जन्म हुआ है।

Royal Bengal Tigress: दिल्ली नेशनल जू में 18 साल बाद रॉयल बंगाल टाइगर ने पांच शावकों को जन्म दिया है। सिद्धि नाम की बाघिन ने बीते 4 मई को शावकों को जन्म दिया। दो शावक जीवित हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। तीन शावक मृत पैदा हुए थे। जू डायरेक्टर आकांक्षा महाजन ने बताया कि शावकों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। चिड़ियाघर के कर्मचारी व एक्सपर्ट लगातार उनकी देखभाल व मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इन नन्हें बाघों के चिड़ियाघर में पैदा होने के बाद रॉयल बंगाल टाइगर्स की संख्या 6 हो चुकी है। जबकि सफेद बाघ पांच हैं।

सिद्धि ने दिया पांच शावकों को जन्म

चिड़ियाघर की डायरेक्टर आकांक्षा महाजन ने बताया कि 18 साल बाद दिल्ली के चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर के शावकों का जन्म हुआ है। 4 मई को बाघिन सिद्धि के लिए पांच बाघ शावकों का जन्म हुआ था। तीन मृत पैदा हुए थे, दो जीवित और स्वस्थ हैं। महाजन के अनुसार, 16 जनवरी 2005 के बाद पहली बार एक रॉयल बंगाल बाघिन चिड़ियाघर में शावकों को जन्म दे रही है।

बाघिन अपने शावकों की देखभाल कर रही

चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने बताया कि छह साल की बाघिन दोनों शावकों की देखभाल और पालन-पोषण कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से शावकों और बाघिन पर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली चिड़ियाघर में बाघों के संरक्षण के साथ प्रजनन

दिल्ली चिड़ियाघर बाघों के संरक्षण प्रजनन के लिए जाना जाता है। यहां बाघों की अच्छी ब्रीडिंग हुई है। देश-विदेश के कई चिड़ियाघरों में यहां के बाघों को प्रजनन के बाद भेजा जा चुका है। चिड़ियाघर में चार वयस्क रॉयल बंगाल टाइगर हैं - करण, सिद्धि, अदिति और बरखा। जबकि दो बाघिन - सिद्धि और अदिति - जंगली मूल की हैं। इन्हें नागपुर के गोरेवाड़ा चिड़ियाघर से लाया गया था।

बीते साल सफेद बाघ के तीन शावकों का जन्म

पिछले साल सात साल के अंतराल के बाद अगस्त में दिल्ली चिड़ियाघर में सफेद बाघ के तीन शावकों का जन्म हुआ था। इसमें एक शावक नहीं बच पाया। दो अन्य अवनि और व्योम को बाड़े में छोड़ दिया गया है। अब वह सार्वजनिक रूप से देखे जाते हैं।

11 बाघ हैं दिल्ली के चिड़ियाघर में...

दिल्ली के चिड़ियाघर में अभी छह रॉयल बंगाल टाइगर हैं। जबकि पांच सफेद बाघ भी हैं। यहां बाघों की कुल संख्या फिलहाल 11 है। दिल्ली के नेशनल जू का उद्घाटन 1959 में किया गया था। उद्घाटन के बाद से ही यहां बाघों का आवास रहा है। 14 मई 1969 को जूनागढ़ चिड़ियाघर से यहां शेरों का पहला जोड़ा आया था जोकि एक जोड़ी यहां के बाघ शावकों के बदले मिला था। यहां के बाघों की अच्छी ब्रीडिंग की वजह से देश-विदेश के कई चिड़ियाघरों में बाघों को बदला जाता है।

यह भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव 2024: विपक्षी एकता के लिए ममता बनर्जी का कांग्रेस को प्रस्ताव, हर सीट पर संयुक्त विपक्ष का हो एक कैंडिडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह