BJP Releases Congress Files. भारतीय जनता पार्टी ने 'कांग्रेस फाइल्स' का पहला एपिसोड रीलीज किया है। इसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में 48,20,69,00,00,000 रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के घोटालों पर आधारित कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड जारी किया है और इसे ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया है।
बीजेपी ने जारी किया वीडियो मैसेज
भारतीय जनता पार्टी ने विडियो मैसेज ट्वीट किया है जिसका टाइटल दिया है- कांग्रेस का मतलब करप्शन। इस वीडियो में दावा किया गया है कि कांग्रेस पार्टी के 70 साल के शासनकाल में 48,20,69,00,00,000 रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है। ट्वीट में यह भी दावा किया है कि यह पैसा विकास और सुरक्षा पर खर्च किया जाना था लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस पैसे का गलत इस्तेमाल किया। बीजेपी ने कहा कि इतने पैसे में 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल जेट्स और 1000 मंगल मिशन को पूरा किया जा सकता है। लेकिन कांग्रेस की वजह से देश को यह सब झेलना पड़ गया।
2004-14 कांग्रेस का अंतिम दशक
बीजेपी ने यह भी कहा कि 2004 से 2014 का समय कांग्रेस का अंतिम दशक था, अब इन्हें मौका नहीं मिलने वाला है। बीजेपी ने वीडियो मैसेज में यह भी कहा कि आप 70 साल के भ्रष्टाचार को एक तरफ रख दीजिए और 2004 से 2014 के दशक को अलग कर दीजिए। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सबसे बड़े घोटाले किए गए। इस दौरान के न्यूज पेपर सिर्फ घोटाले की खबरों से भरे पड़े हैं। हर दिन एक नया भ्रष्टाचार सामने आता था।
बीजेपी ने दिलाई घोटालों की याद
बीजेपी के वीडियो मैसेज में 1.86 लाख करोड़ रुपए को कोयला घोटाले, 1.76 लाख करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 10 लाख करोड़ का मनरेगा घोटाला और 70 हजार करोड़ रुपए का कॉमनवेल्थ घोटाला सामने आया था। इतना ही नहीं हेलीकॉप्टर डील में 362 करोड़ का कमीशन, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से 12 करोड़ की रिश्वत जैसे मामले भी सामने आए। बीजेपी ने कहा कि यह तो केवल झांकी है और पूरी पिक्चर अभी रीलीज नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.