
श्रीनगर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat ) जम्मू कश्मीर दे दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 (Article 370) हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में व्यवस्था बदली है लेकिन मानसिकता बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे स्वार्थों से ऊपर उठकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काम करना होगा।
जम्मू में प्रबुद्ध संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद मैं (जम्मू)आ रहा हूं, ऐसा कहा गया। 370 हटाया नहीं, व्यवस्था में परिवर्तन हुआ। उद्देश्य, वस्तुस्थिति, प्रकृति के अनुकूल व्यवस्था होनी चाहिए। वो नहीं है ऐसा लगता था तो बहुत लोगों ने संघर्ष किया। उन्होंने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प्रजा परिषद आंदोलन के समय से जिस एक बात को लेकर यहां संघर्ष हुआ, बलिदान हुए, वो मन की आस अपनी पूरी हो गई ये हमने देखा।
इसे भी पढ़ें- देश में बनाया रिकॉर्ड: 90 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन, हेल्थ मिनिस्टर ने कहा- जय अनुसंधान
इससे पहले शुक्रवार को मोहन भागवत ने संघ की प्रांत टोली व पदाधिकारियों से एकल बैठकें कर प्रदेश की सियासी नब्ज टटोली थी। उन्होंने भाजपा और प्रदेश सरकार के कार्य का फीड बैक भी लिया। संघ प्रमुख ने आंतरिक बैठकों में जम्मू-कश्मीर मिशन विधानसभा-2022 पर गहन मंथन किया और शाखाओं के माध्यम से स्वयं सेवक की पहुंच हर घर तक बनो के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश भी जारी किए। गुरुवार को जम्मू पहुंचे मोहन भागवत सीधे केशव भवन गए थे। लेकिन किसी से बैठक नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह से उन्होंने बैठकें की।
पिछले महीने राहुल गांधी ने भी किया था दौरा
अगस्त में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए थे। धारा 370 हटने के बाद उनकी भी यह पहली यात्रा थी। तब श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था-जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा वापस मिलना चाहिए और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। वे(भाजपा) संसद में बोलने नहीं देते हैं, हमें दबा देते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.