
Mohan Bhagwat Population Control: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर बात की। मोहन भागवत ने देशवासियों से अपील किया कि तीन बच्चे होने चाहिए। इससे बहुत ज्यादा भी नहीं होना चाहिए।
मोहन भागवत ने कहा, "अपने देश की जनसंख्या पॉलिसी 2.1 अनुशंसा करती है। देश का औसत 2.1, ये तो ठीक है, लेकिन संतान तो कभी .1 होती नहीं। गणित में 2.1 का 2 होता है, लेकिन मनुष्य के जन्म में 2 के बाद 3 ही होता है। इसलिए 2.1 का मतलब 3 है। भारत के प्रत्येक नागरिक को यह देखना चाहिए कि अपने घर में तीन होने चाहिए। ये देश की दृष्टि से कह रहा हूं।" उन्होंने कहा,
एक चिंता भी है। जनसंख्या संपत्ति है तो बोझ भी हो सकता है। कल खिलाना पड़ेगा सबको। इसलिए जनसंख्या नीति सबको सिफारिश करती है। जनसंख्या नियंत्रित रहे और जनसंख्या पर्याप्त रहे, इसके लिए तीन होना चाहिए। तीन से बहुत ज्यादा आगे बढ़ना नहीं चाहिए। बच्चों की परवरिश ठीक होनी चाहिए। यह सभी लोगों के स्वीकार करने वाली बात है।
आरएसएस प्रमुख ने कहा, "जन्म दर कम होने की बात है तो वो सबका कम हो रहा है। हिंदू का पहले से कम था तो वो ज्यादा कम हो रहा है। बाकी लोगों का उतना ज्यादा कम नहीं हो रहा था तो आज उनका ज्यादा दिखता है, लेकिन उनका भी कम हो रहा है। प्रकृति ऐसा करती है। संसाधन कम है।"
यह भी पढ़ें- 'हमारे बीच संघर्ष हो सकता है झगड़ा नहीं, मिलकर लेते हैं फैसले', BJP के साथ संबंध पर बोले मोहन भागवत
भागवत ने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित करने की जरूरत नहीं है। भारत हिंदू राष्ट्र है। यह सत्य है। उन्होंने कहा,
हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं करना है, वो है। ऋषि-मुनियों ने इसे राष्ट्र घोषित कर दिया है। वो किसी आधिकारिक घोषणा का मोहताज नहीं है। यह सत्य है। मानने से आपका लाभ है, न मानने से नुकसान है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.