तीसरी लहर की आशंका के बीच RSS करेगा देशव्यापी 'कार्यकर्ता प्रशिक्षण' का आयोजन

Published : Jul 11, 2021, 07:20 PM ISTUpdated : Jul 11, 2021, 07:23 PM IST
तीसरी लहर की आशंका के बीच RSS करेगा देशव्यापी 'कार्यकर्ता प्रशिक्षण' का आयोजन

सार

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पूरे देश में शासन-प्रशासन का सहयोग करने एवं संभावित पीड़ितों की सहायता हेतु विशेष  “कार्यकर्ता प्रशिक्षण “ का आयोजन किया जायेगा।

नागपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कोरोना के संभावित तीसरी लहर का सामना करने हेतु देशव्यापी “कार्यकर्ता प्रशिक्षण” का आयोजन करेगा तथा यह प्रशिक्षित कार्यकर्ता लगभग 2.5 लाख स्थानों पर पहुंचेंगे। संघ की 27,166 शाखाएं अब पुनः मैदान में प्रारंभ हो गयी है।

इसे भी पढे़ं- चित्रकूट के घाट पर भई 'संघ' की भीड़: 9-13 जुलाई तक भागवत के नेतृत्व में ज्वलंत मुद्दों पर मंथन करेंगे प्रचारक
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा के साथ ही कोरोना के दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों की व्यापक रूप से चर्चा हुई तथा प्रांतों में हुए सेवा कार्यों की समीक्षा की गयी। स्वयंसेवकों द्वारा संचालित वैक्सीन के टीकाकरण हेतु सुविधा केंद्र व प्रोत्साहन के अभियानों की भी समीक्षा की गयी।
 
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पूरे देश में शासन-प्रशासन का सहयोग करने एवं संभावित पीड़ितों की सहायता हेतु विशेष  “कार्यकर्ता प्रशिक्षण “ का आयोजन किया जायेगा। ऐसी परिस्थिति में समाज का मनोबल बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी जानकारी उचित समय पर लोगों तक पहुंचाने हेतु यह प्रशिक्षित कार्यकर्ता लगभग 2.5 लाख स्थानों तक पहुंचेंगे। यह प्रशिक्षण अगस्त माह में पूर्ण किया जायेगा तथा सितंबर से जनजागरण द्वारा हर गांव व बस्ती में कई स्वयंसेवी लोगों व संस्थाओं को इस अभियान में जोड़ा जायेगा। इस प्रशिक्षण में कोरोना से बचाव हेतु बच्चों व माताओं के लिए विशेष रूप से आवश्यक सावधानियाँ व उपायों को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें- संघ प्रमुख ने कहा- मॉब लिंचिंग करने वाले हिन्दुत्व के खिलाफ हैं, हिन्दू-मुस्लिम का DNA एक है
 
 जैसे-जैसे कोरोना के प्रकोप के पश्चात स्थितियां सामान्य हो रही है, संघ शाखाओं का संचालन भी मैदान में प्रारंभ हुआ है। बैठक में प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में वर्तमान में कुल 39,454 शाखाएं संचालित हो रही हैं जिसमें 27,166 शाखाएं अब मैदान में लग रही है तथा 12,288 ई-शाखाएं है। साथ ही साप्ताहिक मिलन कुल 10,130 है, जिसमें प्रत्यक्ष रूप से मैदान में 6510 पुनः प्रारंभ हुये तथा ई-मिलन 3620 है। कोरोना के लॉकडाउन काल में विशेष रूप से प्रारंभ हुये कुटुंब मिलन देश भर में 9637 हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास