Russia Ukraine Conflict 9वां दिन: युद्ध टालने के लिए सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने किया यह प्रयास

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 4 मार्च को 9वां दिन है। रूस की बमबारी में यूक्रेन के 10 से ज्यादा शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। हालांकि दोनों एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर राजी हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके। इस बीच दुनियाभर में युद्ध रोकने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। भारत में सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक(Sand Artist Sudarsan Pattnaik) ने अपने आर्ट के जरिये शांति की अपील की।

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2022 1:53 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 4 मार्च को 9वां दिन है। रूस की बमबारी में यूक्रेन के 10 से ज्यादा शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। हालांकि दोनों एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर राजी हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके। इस बीच दुनियाभर में युद्ध रोकने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। भारत में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक(Sand Artist Sudarsan Pattnaik) ने अपने आर्ट के जरिये शांति की अपील की। पटनायक ने ओडिशा में पुरी के समुद्र तट पर रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से युद्ध रोकने की अपील करते हुए सैंड आर्ट बनाया। उन्होंने ANI से कहा, "मैंने यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपति को बनाया है और बीच में एक छोटे बच्चे को बनाया जो युद्ध रोकने की अपील कर रहा है।" 

शिवरात्रि पर भी बनाई थी कलाकृति
इससे पहले ख्यात रेत आर्टिस्ट(sand artist) सुदर्शन पटनायक(Sudarsan Pattnaik) ने रेत से शिवजी की मूर्ति बनाकर विश्व शांति की अपील की थी। पटनायक ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर शिवजी की मूर्ति बनाने के लिए रेत के अलावा 23,436 रुद्राक्ष का उपयोग किया था। 

यह भी पढ़ें-विश्व शांति की कामना के साथ सुदर्शन पटनायक ने 23 हजार रुद्राक्ष से बनाए शिव;मोदी ने कहा-'महादेव कल्याण करें'

Russia Ukraine War: परमाणु ऊर्जा संयंत्र तबाह
यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया कि रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जपोरिजिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। इस संयंत्र में आग पहले ही लग चुकी है और अगर इसमें धमाका हुआ तो यह चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा।

यह भी पढ़ें-यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर रूस का हमला, पूरा संयंत्र आग के हवाले

3 दिनों में 1400 भारतीय छात्रों की वापसी
Mos नागरिक उड्डयन जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने पोलैंड में बताया कि अभी 1600-1700 बच्चों को भारत भेजना है। पिछले 3 दिनों में 7 फ्लाइट में लगभग 1400 बच्चे गए हैं। कुछ बच्चे अपने जरिए से वॉरसॉ पहुंचे थे और उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ रुकने का फैसला किया है। वह पोलैंड में सुरक्षित हैं। वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने बताया कि हर एक बच्चा जो आ रहा है और देश के लिए नारे लगा रहा है उससे प्रमाणित हो रहा है कि इतने विपरीत परिस्थितियों में भी बच्चों में कितनी ऊर्जा है। भारत के बच्चों ने भी वहां पर धैर्य और संयम रखा और मैंने भी उनको धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें-Video: यूक्रेन से लौटे छात्रों से PM Modi ने की बात, खुद मिलकर जाने क्या हैं वहां के हालात

24 फरवरी से शुरू हुआ था युद्ध
बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। 

pic.twitter.com/wdNzd4ROUo

 

Read more Articles on
Share this article
click me!