
11th International Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर योग किया। यह कार्यक्रम दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में हुआ, जहां बड़ी संख्या में सैन्यकर्मियों ने भी हिस्सा लिया।
सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने भी इस मौके पर योगाभ्यास किया। इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय और सैकड़ों लोग शामिल हुए।
योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में सभी ने योग किया। यह आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें लोगों ने योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपकी इच्छाएं तभी पूरी हो सकती हैं जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों आगे उन्होंने कहा कि यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे हमारे वेदों, पुराणों और अन्य ग्रंथों ने जीवित रखा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.