
नई दिल्ली। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म "द केरला स्टोरी" को लेकर हालिया विवाद के साथ सद्गुरु का एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह फिल्म केरल में हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन पर आधारित है, जिसके बाद उन्हें कट्टरपंथी बनाया जाता है और उग्रवादी इस्लामी समूह आईएसआईएस के लिए लड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म में अपने हिंदू दोस्त के धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से एक मुस्लिम महिला भगवान शिव का मजाक उड़ाते हुए दिखती है। वह कहती है, "जो अपनी पत्नी की मृत्यु पर एक आम आदमी की तरह रोता है वह भगवान कैसे हो सकता है?”
सद्गुरु ने कोयम्बटूर के ईशा योग केंद्र में 2022 के महाशिवरात्रि समारोह के दौरान पूछे गए इसी तरह के एक सवाल का जवाब दिया था। साधक ने सद्गुरु से पूछा, “ऐसा माना जाता है कि शिव सती को खोने पर दुखी हुए थे। शिव जैसे भगवान मोह में फंसकर दुखी कैसे हो गए?”
सद्गुरु ने बताया था- पत्नी के जिंदा जलने से क्यों दुखी हुए थे भगवान शिव
इसपर सद्गुरु ने कहा था, "आप उनसे क्या करने की उम्मीद करते थे? एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उनकी पत्नी जिंदा जल गईं। जिसे आप बहुत प्रिय मानते हैं उसे जब आप जला हुआ देखते हैं। आप जानते हैं कि आग कोमलता से नहीं मारती। जब उनकी प्रिय पत्नी जिंदा जल जाती हैं तो आपके अनुसार उन्हें क्या करना चाहिए?”
सद्गुरु ने कहा, “अगर वे बहुत ज्यादा दुखी नहीं होते तो मैं उन्हें बिलकुल भी भगवान नहीं मानता। दुखी नहीं होना निर्जीव चीजों की प्रकृति है। जब पेड़ों को दुख होता है तो वे भी अपने ही तरीके से विलाप करते हैं। जानवर भी दुखी होते हैं। आपको लगता है कि शिव उनसे कम हैं? नहीं। उनका दुख बहुत तीव्र है, लेकिन वे इसमें फंसे हुए नहीं हैं। हां, उन्होंने कुछ समय के लिए बहुत तीव्र दुख का अनुभव किया और इसीलिए हम उनकी कद्र करते हैं, क्योंकि वे अमानवीय नहीं हैं।"
100 करोड़ क्लब में पहुंची "द केरला स्टोरी"
इस बीच, एक्टर अदा शर्मा की "द केरला स्टोरी" बॉलीवुड रिकॉर्ड तोड़ रही है और 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर चुकी है। इस फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने दावा किया है कि फिल्म की वजह से चल रहे विवाद के कारण उन्हें जान से मारने की बहुत सारी धमकियां मिल रही हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.