धोनी ने खरीदा करोड़ों का 'खिलौना', पत्नी साक्षी ने कहा- मिस यू माही

Published : Aug 10, 2019, 02:50 PM ISTUpdated : Aug 10, 2019, 03:13 PM IST
धोनी ने खरीदा करोड़ों का 'खिलौना', पत्नी साक्षी ने कहा- मिस यू माही

सार

रांची. क्रिकेट के दुनिया में मोस्ट फेवरेट कपल महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी का प्रेम किसी से छिपा नहीं है। अब साक्षी महेंद्र सिंह धोनी को मिस करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। धोनी ने इस पोस्ट में एक कार की फोटो शेयर की है। साक्षी ने पोस्ट पर एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। 

असल में धोनी कारों के शौकीन हैं। उनके गैराज में हमर से लेकर फरारी सहित कई कारें हैं। अब माही सिमालिया फार्म हाउस पर ग्रांड चेरोकी आ गई है। इसी की फोटो साक्षी ने अपने पोस्ट में शेयर की है। साक्षी ने कैप्शन लिखा है- welcome home #Red beast!your toy is finally hear mahi, missing you.

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों कश्मीर में हैं। वे इंडियन आर्मी की तरफ से अवंतीपोर में पोस्टिंग पर है। कुछ दिनों पहले धोनी का जूता पॉलिश करते हुए एक फोटो भी सामने आया था। धोनी तस्वीरों में अपने काम की रिपोर्ट अधिकारियों को देते नजर आए थे। धोनी की पैराकमांडो की बटालियन में 15 दिन के लिए तैनाती की गई है।  उनके साथ करीबन 700 सैनिकों की तैनाती की गई है। इस गोरखा, सिख, राजपूत, जाट रेजीमेंट के 700 सैनिक तैनात हैं। धोनी यहां दिन और रात की दोनों शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं। 

धोनी ने जताई थी ट्रेनिंग की इच्छा
धोनी 106 टीए बटालियन के मानद कर्नल साल 2011 में सम्मानित किये गए थे। वर्ल्डकप से लौटने के बाद उन्होंने पिछले दिनों कश्मीर में ड्यूटी करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सेना ने उन्हें इसकी अनुमति दी थी। वे 15 अगस्त तक सेना के साथ रहेंगे।  उनकी पोस्टिंग अवंतीपोरा में हुई है। जिस कमरे में माही रह रहे हैं, उसमें दस फुट का एक बेड भी लगा है। वह अपना पर्सनल काम खुद कर रहे हैं। साथ ही सेना के अधिकारियों को अपने कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bengaluru Road Rage Viral Video: मामूली एक्सीडेंट के बाद बवाल, नशे में धुत दो महिलाओं ने कैब ड्राइवर को पीटा
Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा