दिल्ली: आम आदमी पार्टी की सरकार के मुखिया लेंगे 1.7 लाख रुपए वेतन, विधायकों की जेब भी हुई भारी, मिला 67% इन्क्रिमेंट

Published : Mar 13, 2023, 12:38 PM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 12:43 PM IST
Arvind Kejriwal

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के वेतन में वृद्धि हो गई है। विधायकों को 67 फीसदी और मंत्रियों को 136 फीसदी इन्क्रिमेंट मिला है। सीएम अरविंद केजरीवाल अब 72 हजार की जगह 1.70 लाख रुपए वेतन लेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया, मंत्री और विधायकों को मालामाल करने का प्रबंध राज्य सरकार ने कर दिया है। दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री की सैलरी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव 4 जुलाई 2022 को पास किया गया था। अब नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर और विपक्ष के नेता के वेतन में 136 फीसदी की वृद्धि हुई है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 72 हजार के बदले 1.70 लाख रुपए प्रति महीने वेतन मिलेगा। दिल्ली के विधायकों की जेब भी भारी हुई है। पहले विधायकों को 54 हजार रुपए वेतन मिलता था। अब उन्हें 90 हजार रुपए मिलेंगे। वेतन में 67 फीसदी की वृद्धि की गई है। 4 जुलाई 2020 में दिल्ली विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों का वेतन बढ़ाने से जुड़े 5 प्रस्ताव पास किए गए थे। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्ली सरकार के कानून विभाग ने वेतन वृद्धि को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।

12 साल बाद बढ़ा वेतन

दिल्ली के विधायकों और मंत्रियों का वेतन 12 साल बाद बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ वेतन 14 फरवरी 2023 से मिलेगा। मंत्रियों और विधायकों के डीए समेत अन्य भत्तों में वृद्धि की गई है। विधायकों की बेसिक सैलरी पहले 12 हजार रुपए थी। इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया गया है। इसी तरह डीए को 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 सौ रुपए कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा, राजनाथ सिंह बोले- विदेश में भारत को बदनाम किया, सदन में मांगें माफी

इस वेतन वृद्धि के बाद दिल्ली के विधायक वेतन के मामले में देश में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सबसे अधिक वेतन तेलंगाना के विधायकों को मिलता है। तेलंगाना में विधायकों को हर महीने ढाई लाख रुपए वेतन मिलते हैं। इसमें सभी भत्ते शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- इंडियन नेवी खरीदेगा 200 से अधिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल्स: स्वदेशी डिफेंस इंडस्ट्री को मिली रफ्तार, फिलीपींस से भी बड़ा आर्डर

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके