
पुरी (ओडिशा)। प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Patnaik) ने देश को अनोखे तरीके से दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ओडिशा के पुरी के समुद्र तट पर सैंड आर्ट बनाया है। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सैंड आर्ट में भगवान श्री राम को दीया पकड़े दिखाया गया है।
समुद्र तट पर मौजूद लोग इस सैंड आर्ट की तस्वीरें लेते नजर आए। यह पहली बार नहीं है कि पटनायक ने अपनी अनूठी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने कई अवसरों पर विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं की शानदार रेत की मूर्ति बनाई है।
सुदर्शन पटनायक ने देश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा, “दिवाली के अवसर पर हमने हैप्पी दिवाली के संदेश के साथ रेत पर सबसे बड़ा दीया बनाया। हम देश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। हमने यहां दीये भी लगाए हैं और भगवान राम की मूर्ति बनाई है।”
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.