दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बेल, मेडिकल ग्राउंड पर सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

Published : May 26, 2023, 11:46 AM ISTUpdated : May 26, 2023, 12:46 PM IST
Satyendar Jain

सार

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने 6 सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है। वह दिल्ली से बाहर नहीं जा पाएंगे और बयानबाजी नहीं करेंगे।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को बीमारी के चलते छह सप्ताह का अंतरिम जमानत दिया है। जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन पर पाबंदियां भी लगाई हैं। जैन दिल्ली से बाहर नहीं जा पाएंगे। वह जमानत के दौरान किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं करेंगे।

गुरुवार को जैन को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जैन की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। इसका ऑपरेशन किया जाना है।

बेहोश होकर बाथरूम में गिर गए थे सत्येंद्र जैन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से बाद से सत्येंद्र जैन करीब एक साल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत ठीक नहीं थी। गुरुवार को वह बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया था। 

गुरुवार को सत्येंद्र जैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डॉक्टरों की सलाह के लिए सफदरगंज अस्पताल भी ले जाया गया था। सांस लेने में तकलीफ होने पर जैन को लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पिछले काफी समय से जैन की सेहत ठीक नहीं है। उनका वजन 35 किलोग्राम कम हुआ है। 22 मई को भी सत्येंद्र जैन की सेहत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जैन के रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट लगी है।

एक साल पहले सत्येंद्र जैन हुए थे गिरफ्तार
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें तिहाड़ जेल के जेल नंबर 7 के सेल में रखा गया था। जेल जाने से पहले वह अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य और जेल विभाग के मंत्री थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?