
नई दिल्ली. देश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का कहर जारी है। पिछले 2 दिनों से बढ़ी भीषण ठंड ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अभी लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ और राजस्थान में कोहरे के साथ ही शीतलहर की जारी रहने और लोगों को अलर्ट रहने का सलाह दी गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में पारा लगातार गिर रहा है। राजधानी इस वक्त शीतलहर की चपेट में बनी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक दिल्ली का तापपान 2 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सर्द हवाओं से पारा लुढ़क कर 3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं पूर्वोतर में स्थित मेघालय, नागलैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में घने कोहरे की आशंका है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश सकती है।
दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकार्ड
दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट के चलते मौसम विभाग ने ऑेरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में लुढ़कते पारे ने 10 साल तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इससे पहले साल 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था।
कश्मीर में शून्य से भी नीचे गया तापमान
पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत में लगातार तापमान गिर रहा है। गिरते तापमान से पूरे कश्मीर में जहां तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में भी झील, झरने और तालाब जमने जैसी स्थिति में आ गए हैं ऐसे में लोगों को की परेशानी बढ़ रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.