
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में एक मिस्ट्री गर्ल का जिक्र हो रहा है। दरअसल, जिस दिन सुशांत सिंह की मौत हुई, उस दिन उनके घर के बाहर गेट पर एक महिला दिखाई दी। इस मिस्ट्री गर्ल के हाथ में काले रंग का बैग भी दिखाई दिया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस मिस्ट्री गर्ल को रिया चक्रवर्ती की दोस्त शिबानी डांडेकर बताया था, जिसे लेकर शिबानी ने इसकी सच्चाई सबके सामने बताई है।
वीडियो में क्या कर रही थी महिला?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन शिबानी उसके घर के बाहर स्ट्रिप टीशर्ट पहने नजर आई थीं। उस वक्त मुंबई पुलिस और एंबुलेंस वहां मौजूद थे।
शिबानी ने ट्वीट कर कहा, यह मैं नहीं हूं। न ही ये सिमोन है। कृपया अटकलें लगाने से पहले जांच लें। यह उनकी पीआर राधिका निहलानी और उनके सहायक हैं। फर्जी खबर को फैलाने से रोके। मेरी चुप्पी आपको झूठ और नफरत फैलाने का अधिकार नहीं देती।
सीबीआई चांज का 6वां दिन
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच का 6वां दिन है। सीबीआई की टीम मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंची। यहां सुशांत सिंह राजपूत की अटॉप्सी रिपोर्ट को लेकर डॉक्टरों से सवाल किए जाएंगे। इससे पहले एम्स के डॉक्टरों ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में सीबीआई ने अभी तक सुशांत सिंह के दोस्त सिद्धार्थ पठानी, सैमुअल मिरिंडा, हाउसकीपर और कुक नीरज से पूछताछ की है।
- इसी बीच रिपब्लिक भारत की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई के डॉक्टरों का मानना है कि सुशांत सिंह के केस में हत्या के एंगल की भी जांच की जानी चाहिए। एम्स की टीम शुक्रवार को अपने निष्कर्ष को सीबीआई को सौंप देगी। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट के जरिए सीबीआई को कई अहम सबूत भी मिल सकते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.