Published : Feb 15, 2023, 08:30 AM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 10:52 AM IST
बेंगलुरु में चल रहे पांच दिवसीय एयरो इंडिया 2023 शो में अमरीकी वायुसेना का सबसे खतरनाक बम वर्षक वमान 'B-1b लांसर' प्रदर्शित किया जा रहा है। ये सबसे खतरनाक बम वर्षक विमान है। इस आर्टिकल में जानें 'B-1b लांसर' की 5 खासियत जो इसे बनाती हैं सबसे खतरनाक।
मंगलवार को अमेरिका ने भारत के साथ गहरी स्ट्रेटीजिक पार्टनरशिप को प्रदर्शित करते हुए एयर शो में इसे शामिल किया। यह विमान लंबी दूरी तक हर प्रकार के बम वे गोला-बारूद ले जाने में सक्षम है।
25
इस विमान को अमरीकी वायुसेना की रीढ़ की हड्डी भी कहा जाता है। यह कम ऊंचाई से लेकर ज्यादा ऊंचाई तक आसानी से उड़ सकता है और इस दौरान यह भारी मात्रा में गाइडेड व अनगाइडेड मिसाइलें व बम साथ रख सकता है।
35
यह किसी भी ऊंचाई से किसी भी परिस्थिति में जमीन पर चले रहे दुश्मन के वाहनों को पलभर में तबाह कर सकता है। यह विमान अपने पिछले वर्जन का अपग्रेडेड वर्जन है।
45
बतौर बम वर्षक विमान रफ्तार, पेलोड, रेंज आदि के मामले में इसके नाम 50 से भी ज्यादा विश्व रिकॉर्ड हैं। 146 फीट लंबा ये विमान 13600 kg का थ्रस्ट पैदा करता है। इसका अधिकतम टेक ऑफ वजन 2 लाख 16 हजार किलो है और अधिकतम वजन ले जानी की क्षमता 34 हजार किलो है।
55
लंबी दूरी का या मल्टी रोल बम वर्षक विमान फुल लोड के साथ भी 1470 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।