2000किमी/घंटा की रफ्तार से दुश्मन पर अचूक वार, भारत की धरती पर गरजने वाले F35 की 5 खासियतें

Published : Feb 14, 2023, 06:59 PM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 10:52 AM IST

बेंगलुरु के यलहंका में पांच दिवसीय एयरो इंडिया 2023 शो चल रहा है। यहां पहली बार अमरीकी वायुसेना का सुपर सोनिक लड़ाकू विमान F-35 शामिल हुआ है। जानें क्यों इस विमान की वजह से अमेरिका को सुपरपावर कहा जाता है और क्या है इस विमान की 5 खासियतें…

PREV
15

अमेरिका के इस फाइटर प्लेन को सबसे ताकतवर व खतरनाक फाइटर जेट कहा जाता है। यह विमान 2000 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चलता है और इतनी तेजी से वार करता है कि दुश्मन को संभलने का मौका भी नहीं मिलता। सबसे खास बात ये है कि ये दुश्मन के रडार पर नजर ही नहीं आता।

25

यह विमान अमेरिका के एफ-16 फाल्कन की जगह ले रहा है। यह खराब से खराब मौसम में भी अपनी इस रफ्तार की वजह से उड़ सकता है। यानी तूफान जैसी परिस्थितियों में भी इस विमान को कोई फर्क नहीं पड़ता।

35

यह विमान अपनी बैली में 910 kg के छह-छह बम एकसाथ लेकर उड़ने और हजारों फीट ऊंचाई से सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। भारत के इस एयर शो में अमेरिका के दो फाइटर जेट प्रदर्शित हो रहे हैं जिसमें पहला है F35A Lightning2 और दूसरा है F35A Joint Strike

45

इस विमान में  Electro-Optical Distributed Aperture System यानी डीएएस है। इस सिस्टम की मदद से पायलट को विमान के चारों ओर की हर सटीक जानकारी तुरंत मिलती रहती है, जिससे वह मिसाइल अटैक से बचने के साथ-साथ रात के वक्त नाइट विजन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

55

इस विमान का इंजन 43000 पाउंड (तकरीबन 19500 kg)का थ्रस्ट पैदा करता है। बता दें कि बेंगलुरु में चल रहे एयर शो में 809 रक्षा कंपनियां और 98 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : Aero India 2023 : F35 A की तूफानी रफ्तार ने जीता दिल, एयर-शो से आंखों-देखी

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories