
नई दिल्ली. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण(National Family Health Survey) के एक ताजा चौंकाने वाला सर्वे सामने आया है, जिसने 'महिलाएं ही महिलाओं की जिंदगी में सबसे बड़ी समस्या बन जाती हैं' को साबित किया है। NFHS के सर्वे में खुलासा हुआ है कि देश की 45% महिलाएं मानती हैं कि अगर पत्नियां अपने कर्तव्य(Duties) ठीक से नहीं निभाती हैं, तो उन पर घरेलू हिंसा जायज है। जबकि 44% पुरुष इससे सहमत दिखे। सेक्स से मना करने पर भी महिलाएं ही सबसे अधिक महिलाओं की पिटाई के पक्ष में हैं।
यह है NFHS का चौंकाने वाला सर्वे
NFHS ने हाल में देश की महिलाओं की घरेलू स्थिति का आकलन करने एक सर्वे किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 45% महिलाएं मानती हैं कि अगर पत्नियां अपने कर्तव्य ठीक से नहीं निभातीं, तो उनको शारीरिक यातनाएं या घरेलू दुर्व्यवहार ठीक है। हैरानी की बात यह है कि इनमें कर्नाटक की महिलाएं सबसे अधिक हैं। कर्नाटक में इससे सहमति जताने वालीं महिलाओं का प्रतिशत 76.9 है। जबकि यहां पुरुषों का प्रतिशत 81.9 है। भारत के प्रत्येक राज्य में जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण मानकों के डेटा के अनुसार, ज्यादातर लोगों ने अपनी राय दी कि अगर पत्नियां बिना बताए घर से बाहर जाती हैं, ठीक से खाना नहीं बनाती हैं, या पति को उनकी वफादारी पर शक है, तो उन्हें पीटना जायज है।
फिजिकल रिलेशन बनाने से मना करें, तब भी पिटाई जायज
इस सर्वे में शामिल की गईं 11 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि अगर पत्नियां फिजिकल रिलेशन बनाने से मना करें, तो उनका शारीरिक उत्पीड़न जायज है। जबकि 9.7 प्रतिशत पुरुषों ने ही इससे सहमति जताई। 32 प्रतिशत महिलाओं, जबकि 31 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि अगर पत्नियां ससुरालवालों का अनादर करने पर भी पिटाई ठीक है। पत्नियां की पिटाई को जायज ठहराने का एक बड़ा कारण घर की उपेक्षा(28 प्रतिशत) और बच्चों का ख्याल न रखना(22 प्रतिशत) भी शामिल है। वफादारी पर शक होने पर 20 प्रतिशत महिलाओं ने पत्नियों को पीटना उचित ठहराया, जबकि 23 प्रतिशत पुरुष इससे सहमत दिखे।
यह भी पढ़ें
Inside Story: बरेली में एक पिता की करतूत जानकर हर कोई हैरान, पत्नी को सबक सिखाने के लिए उठाया ऐसा कदम
पुलिस से भी नहीं डरती ये महिलाएं: भरतपुर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई टीम पर जानलेवा हमला, कट्टा लेकर टूट पड़ीं
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.