आफताब ने हरियाणा के जंगल में भी फेंके थे श्रद्धा के शव के टुकड़े!, सूटकेस में मिले अंग, कपड़ा और बेल्ट भी मिला

हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड वन क्षेत्र में सूटकेस से शव के टुकड़े मिले हैं। पुलिस को शक है कि इसका संबंध श्रद्धा वाकर हत्याकांड (Shraddha Walker murder case) से हो सकता है। सूटकेस के पास कपड़ा और बेल्ट भी मिला है।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2022 12:52 PM IST / Updated: Nov 25 2022, 06:31 PM IST

नई दिल्ली। श्रद्धा वाकर हत्याकांड (Shraddha Walker murder case) में पुलिस की जांच जारी है। इस बीच अहम सबूत भी मिल रहे हैं। संदेह है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को हरियाणा के जंगल में भी फेंका था। गुरुवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड वन क्षेत्र में सूटकेस बरामद हुआ था। सूटकेस में शव के टुकड़े थे। पुलिस को शक है कि ये श्रद्धा वाकर के शव के टुकड़े हो सकते हैं। 

फरिदाबाद पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस के अनुसार सूटकेस में शव के टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में लपेटकर रखा गया था। सूटकेस के पास से कपड़ा और बेल्ट भी मिला है। फरीदाबाद पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के लिए शव का एक हिस्सा यहां फेंक दिया गया था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को संदेह है कि सूटकेस से बरामद शव के टुकड़े श्रद्धा वाकर हत्याकांड से जुड़े हो सकते हैं।

शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 
सूत्रों के अनुसार सूटकेस में पाए गए शरीर के अंग महीनों पुराने प्रतीत होते हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि वे किसी पुरुष के थे या महिला के। शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर इस मामले में कुछ और जानकारी सामने आ सकती है। फरीदाबाद के पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अगर दिल्ली पुलिस डीएनए टेस्ट कराना चाहती है तो सैंपल अलग रख दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: कत्ल से पहले आफताब ने देखी थी ये फिल्म, मर्डर के बाद कहानी गढ़ना चाहता था कातिल

आफताब ने की थी श्रद्धा की हत्या
गौरतलब है कि आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या 18 मई को गला घोंटकर की थी। इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगा दिया। आफताब फिलहाल पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है। पुलिस को दिए बयान में आफताब ने स्वीकार किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की। 

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में 4 साल पहले मर्डर करके भारत भागकर आए 531 लाख के इनामी मेल नर्स की चौंकाने वाली गिरफ्तारी

Share this article
click me!