
SIKAR Lok Sabha Election Result 2024: राजस्थान की सीकर लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ गया है। यहां से इंडिया गठबंधन के नेता अमराराम ने भाजपा के वर्तमान सांसद सुमेधानंद को करीब पचास हजार से ज्यादा वोट से हरा दिया है। अमराराम माकपा प्रत्याशी थे।
सीकर लोकसभा सीट से जीते अममराराम बोले- यह मेरी जीत नहीं जनता की जीत.....
सीकर लोकसभा सीट से सांसद बने अमराराम का कहना है कि यह मेरी जीत नहीं है, यह जनता की जीत है। अमराराम ने कहा कि मैं सउ़क से लेकर संसद तक जनता का पक्ष रखूंगा, अगर मेरी आवाज सरकार ने नहीं सुनी तो मैं जनता के बीच जाकर आंदोलन करूंगा। अमराराम को इंडिया गठबंधन से चुनाव के लिए उतारा गया था। उधर दूसरी ओर सुमेधानंद अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे। आज सवेरे से वे पूजा पाठ और यज्ञ में बैठे थे।
सीकर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के चुनाव में भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती सीकर से जीतकर सांसद बने थे।
- पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले सुमेधानंद ने अपनी संपत्ति 28.27 लाख रुपए बताई थी। उनपर 27.19 लाख रुपए कर्ज था।
- 2014 के आम चुनाव में भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती ने जीत दर्ज की थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।
- सुमेधानंद ने 2014 में अपनी संपत्ति सिर्फ 34311 रुपए बताई थी। उनपर कोई कर्ज नहीं था।
- 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के महादेव सिंह को सीकर में जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।
- पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले महादेव के पास 78.79 लाख रुपए संपत्ति थी। उनपर कर्ज नहीं था।
- 2014 के चुनाव में भाजपा के सुभाष मेहरिया को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।
- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले सुभाष ने अपनी संपत्ति 1.32 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 5.34 लाख रुपए कर्ज था।
नोटः 2019 के लोकसभा इलेक्शन में सीकर संसदीय सीट पर 2041612 मतदाता थे, जबकि 2014 के चुनाव में 1769882 वोटर थे। 2019 में बीजेपी प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती 772104 वोट पाकर सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष महरिया (474948 वोट) को 297156 वोट से हराया था। वहीं, 2014 के चुनाव में सीकर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती को सांसद की कुर्सी पर बैठाया था। 499428 वोट पाकर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह जाट को हराया था। प्रताप सिंह को 260232 वोट मिला था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.