यात्रियों से भरी थी बस, बिजली के तार से हुई टच, करंट फैलने से 6 लोगों की मौत; 36 झुलसे

Published : Jan 17, 2021, 07:30 AM IST
यात्रियों से भरी थी बस, बिजली के तार से हुई टच, करंट फैलने से 6 लोगों की मौत; 36 झुलसे

सार

राजस्थान के जालोर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार 11 केवी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इसके बाद बस में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 36 झुलस गए। सभी का इलाज चल रहा है।   

जयपुर. राजस्थान के जालोर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार 11 केवी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इसके बाद बस में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 36 झुलस गए। सभी का इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि सभी यात्री जैन समाज के श्रद्धालु हैं और जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनका इलाज चल रहा है। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
रास्ता भटकी बस
हादसा जालोर के 7 किमी दूर महेशपुरा गांव में शनिवार को 10:45 बजे हुआ। बस में सवार यात्री अजमेर और ब्यावर के थे। यात्री जालोर के मांडोली में जैन मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां से लौटते वक्त रास्ता भटककर महेशपुरा पहुंच गए। यहां पतली गलियों से गुजरते वक्त बस 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गई और करंट फैलने से पूरी बस में आग लग गई।  

कंडक्टर से बस में फैला करंट
बताया जा रहा है कि बस चालक गूगल मैप के जरिए राश्ता निकालकर आगे बढ़ रहा था। महेशपुरा में संकरी गलियों के चलते 11केवी लाइन काफी नीचे है। तार देखने के लिए कंडक्टर ऊपर चढ़ गया। कंडक्टर तार हटा रहा था, उसी वक्त पूरी बस में करंट फैल गया। इससे आग गई। 

इस हादसे में कंडक्टर, सोनल, सुरभि, चांद देवी, राजेन्द्र , धर्मचंद जैन समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 घायल गंभीर बताए जा रहे हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?