
अयोध्या. राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम से लेकर सीएम तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। लेकिन उससे पहले अयोध्या में उस खास जगह के बारे में बताते हैं जहां राम जी अपने चारों भाइयों के साथ नहाने के बाद कपड़े पहनते थे। इतना ही नहीं वहां भाईयों के साथ खेला भी करते थे। अयोध्या में सरयू किनारे झुनकी घाट पर सियाराम जी का किला है।
स्थानीय लोगों की माने तो यही सियाराम जी का किला है, जहां राम जी खेला करते थे और सरयू नदी में स्नान के बाद यहीं पर कपड़े पहनते थे।
इस किले में राम सीता और लक्ष्मण की मूर्ति विराजमान है। मंदिर के पुजारी श्रीकेश रामदास ने बताया की यहां भक्तों की काफी आवाजाही रहती है। लेकिन इस ऐतिहसिक भवन की मरम्मत न होने से ये जर्जर जो गया है।
"भारत राम राज्य में प्रवेश कर रहा है"
भूमि पूजन में शामिल होने के लिए योग गुरु रामदेव अयोध्या पहुंचे। यहां पर उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की। रामदेव ने कहा, 5 तारीख देश की ऐतिहासिक तारीख है। आज के दिन को सदियां याद करेगी। भारत राम राज्य में प्रवेश कर रहा है। पीएम मोदी भी भूमिपूजन समारोह में शामिल होने से पहले हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा करेंगे। इससे पहले हनुमान गढ़ी मंदिर में सैनिटाइजेशन का काम किया गया।
भूमि पूजन में आने वालों को मिलेगा चांदी का सिक्का
राम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को एक चांदी का सिक्का भेंट किया जाएगा। इसमें रामदरबार छपा है। इसके अलावा मेहमानों के लिए लड्डू भी बनाए गए हैं। सभी लोगों को स्टील के टिफिन में रखकर लड्डुओं का प्रसाद दिया जाएगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.