
नई दिल्ली. हैदराबाद में पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म की खबर पर सोशल मीडिया पर देशवासियों का गुस्सा फूट रहा है। लोग इस घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि देश में एक के बाद एक दुष्कर्म की वीभत्स घटनाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ लोग आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
पीड़िता का शव शमशाबाद टोल प्लाजा से 30 किमी. दूर मिला था। वह रात को अॉफिस से घर लौट रही थी, रास्ते में स्कूटर का टायर पंक्चर हो गया। ऐसे में टोल प्लाजा पर चार लोगों ने मदद की पेशकश की लेकिन अगली सुबह वह जली हुई लाश के रूप में मिली। इस घटना ने देश को एक बार फिर झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों को कोस रहे हैं। देखिए किस तरह लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
लोग प्रियंका रेड्डी के साथ हुई गैंगरेप को राजधानी में हुए निर्भया दुष्कर्म कांड से तुलना कर रहे हैं। करीब 12 लोगों ने रेड्डी के साथ गैंगरेप कर उसे जिंदा जला दिया।
खता उसी रात को निकलना
या उसकी पोशाक हो गई,
अरे शर्म करो दरिंदो
इंसानियत तुम्हारी खाक हो गई!
घटना पर लोगों ने देश की न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्हें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कानून से कोई उम्मीद नहीं बची है।
फेसबुक, ट्विटर पर लोग महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की बढ़ती संख्या को लेकर आक्रोशित हैं। लोगों ने दुष्कर्म जैसे मामले पर सख्त कानून बनाए जाने की मांग की है।
ट्विटर पर लोग आरोपियों की फोटोज शेयर कर उनको पागल कुत्तों के बीच छोड़ दिए जाने, सरेआम भीड़ से पीटे जाने की मांग कर रहे हैं। देश में हुए इस डरावने हत्याकांड पर मासूम बच्चों की फिक्र भी लोगों को सता रही है।
आपको बता दें कि महिला वेटरनरी डॉक्टर ने आखिरी बार अपनी छोटी बहन से बात की थी जब वह अपनी स्कूटर खराब होने को लेकर उसे बता रही थी। वह कह रही थी कि, मुझे डर लग रहा है यहां लोग मुझे घूर रहे हैं और थोड़ी देर बाद उसकी आवाज हमेशा के लिए खामोश कर दी गई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.