
नई दिल्ली. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव(assembly election 2022) को लेकर प्रचार-प्रसार जोर पकड़ गया है। कांग्रेस महिला मुद्दों को जबर्दस्त तरीके से उछाल रही है। उसने ऐलान किया है कि अगर पार्टी चुनाव जीतती है, तो वो महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू करेगी। लेकिन कांग्रेस ने इसके प्रचार के लिए जिस फोटो का इस्तेमाल किया, वो असम में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं पिंक बसों का है।
कांग्रेस ने twitter पर शेयर किया फोटो
यह तस्वीर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक twitter हैंडल पर 9 जनवरी को शेयर की थी। इसमें दावा किया गया कि पार्टी महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करेगी। इसमें टैग लाइन दी गई-अब महिलाएं नहीं होंगी छेड़खानी का शिकार। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा लाएगी कांग्रेस सरकार। पड़ताल में सामने आया कि कांग्रेस ने जिस पिंक बसों का इस्तेमाल अपने प्रचार में किया, वो असम में भाजपा की सरकार द्वारा चलाई जा रही बसे हैं।
यह है फोटो की सच्चाई
फैक्ट चेकिंग में पता चला कि कांग्रेस ने जिस पिंक बसों की फोटो अपने प्रचार में इस्तेमाल की है, वे पिछले जनवरी में असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने महिलाओं और बुजुर्गेां के लिए शुरू कराई थीं। सर्च करने पर इस खबर की लिंक 10 जनवरी, 2021 की सामने आ रही हैं। तब भ्रमण सारथी स्कीम के तहत इन बसों को हरी झंडी दिखाई गई थी। ये 25 पिंक बसें गुवाहाटी शहर के अंदर चलाई जा रही हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने यह twitter से यह पोस्ट डिलीट कर दी। असम में शुरू हुई इस बस सेवा के बारे में India.com की एक रिपोर्ट में दिखाई दी थी।
8 जनवरी को हुआ है चुनाव का ऐलान
8 जनवरी को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित की गई थीं। इनमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), पंजाब (Punjab), उत्तराखंड (Uttarakhand), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) शामिल हैं। पांचों राज्यों को मिलाकर 7 चरणों में चुनाव होगा। शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दावा: विकास दुबे ने मारे सबसे ज्यादा ब्राह्मण
ओपी राजभर का दावा- विधानसभा चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी BJP
UP में विधायकों की भागमभाग जारी, बीजेपी विधायक के इस्तीफे का लेटर हुआ वायरल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.