Indore Couple Case : शिलांग में पति की हत्या, घर वालों को फोन कॉल...  बेवफा निकली Sonam Raghuvanshi

Indore Couple Case : शिलांग में पति की हत्या, घर वालों को फोन कॉल... बेवफा निकली Sonam Raghuvanshi

Gaurav Shukla   | ANI
Published : Jun 09, 2025, 02:50 PM IST

इंदौर कपल केस मामले में लापता सोनम वापस आ गई है। पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस बीच परिजन के द्वारा कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए गए। 

इंदौर की सोनम जिसने महज कुछ ही दिन पहले 7 फेरे लिए थे, पति के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाया था और पति के साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। 20 मई को वह पति के साथ हनीमून पर शिलांग गई थी। हालांकि उसके बाद जो खबरें आई उसने सभी को हिला कर ही रख दिया। राजा की लाश गहरी खाई में मिली और सोनम कई दिनों तक लापता। लेकिन अब इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया है। ट्विस्ट यह है कि सोनम जिंदा है। उसे यूपी की पुलिस ने गाजीपुर से हिरासत में लिया। 

मीडिया रिपोर्टस में इस तमाम ऐसे खुलासे हैं जो जानकर लोग शादी शब्द से भी सहम जाएं। दरअसल सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि सोनम का पहले से ही किसी युवक के साथ अफेयर था। उसी की वजह से पति राजा की हत्या की साजिश को रचा गया। इसी साजिश के तहत राजा को शिलांग ले जाया गया। आपको बता दें कि सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। तमाम रस्में निभाने के बाद यह कपल 20 मई को शिलांग हनीमून के लिए रवाना हो गया। 22 मई को कपल नोंग्रियाट गांव के एक होम स्टे में रुका और अगली सुबह चेकआउट किया। उसके बाद से ही दोनों के मोबाइल बंद थे। इसके बाद 24 मई को लावारिस हालत में स्कूटी मिली और जंगल में राजा व सोनम का सामान मिला। पुलिस दोनों की खोजबीन में जुटी ही हुई थी कि 2 जून को राजा की लाश झरने के पास गहरी खाई में मिली। शव की पहचान हाथ पर बने टैटू से हो सकी। 

सोनम ने खुद किया कॉल और दी अपनी लोकेशन 
इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा उस दौरान हुआ जब 9 जून की सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम ने गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंचकर फोन किया। सोनम ने ढाबा संचालक का फोन लिया और भाई को कॉल की। भाई ने तुरंत इंदौर पुलिस को इस मामले की सूचना दी और इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर में रखा। हालांकि जांच में उसके शरीर पर कोई भी चोट या मारपीट का निशान नहीं मिला। 
 

03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
05:37Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Read more