
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की सेहत बिगड़ गई है। हल्का बुखार आने के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी 31 अगस्त को मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की बैठक में शामिल हुईं थीं।
सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले इस साल सोनिया गांधी दो बार अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। 12 जनवरी 2023 को सोनिया गांधी को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का शिकार होने पर दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें 17 जनवरी 2023 को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। इसके बाद बुखार आने के चलते 2 मार्च 2023 को सोनिया गांधी को इसी हॉस्पिटल में फिर से भर्ती होना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- राजीव चन्द्रशेखर ने साधा उदयनिधि पर निशाना, बोले- ऐसे राजवंशों से मुक्ति के लिए चले राष्ट्रीय मिशन
सोनिया गांधी के सीने में हुआ है संक्रमण
सोनिया गांधी बुखार होने पर चेकअप के लिए अस्पताल गई थी। इस दौरान पता चला कि उनके सीने में संक्रमण है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने कहा है कि वह कुछ समय से सीने में संक्रमण की शिकायत कर रही थीं। उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि 76 साल की सोनिया गांधी कुछ दिनों पहले श्रीनगर गईं थी। इसके बाद से उनकी सेहत कुछ ठीक नहीं थी।
यह भी पढ़ें- एक देश-एक चुनाव के लिए HLC मेंबर्स का ऐलान: अधीर रंजन चौधरी ने किया कमेटी में शामिल होने से इनकार
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.