
मुंबई. महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी नहीं आएंगी। उन्होंने एक पत्र लिखकर उद्धव ठाकरे को बधाई है, फिर कहा कि तबीयत खराब होने की वजह से वे नहीं आ पाएंगी। उन्होंने लिखा कि आज के कार्यक्रम में नहीं आ सकेंगी इसके लिए उन्हें खेद है।
जहरीला हो चुका है राजनीतिक माहौल
सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर बधाई दी, लेकिन साथ ही राजनीतिक माहौल पर भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, राजनीतिक माहौल जहरीला हो चुका है और अर्थव्यवस्था ढह चुकी है। किसान तनाव झेल रहे हैं।
व्यक्तिगत रूप से नई पारी की बधाई
उन्होंने पत्र में लिखा, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर सहमत हुई है। मुझे पूरा भरोसा है कि तीनों पार्टियां इसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रयास करेंगी।
एक उत्तरदायी प्रशासन की उम्मीद
सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा, महाराष्ट्र के लोग हमारे गठबंधन से जोड़नेवाला, उद्देश्यपूर्ण, जिम्मेदार और उत्तरदायी प्रशासन की उम्मीद करते हैं और बिना किसी शक के हमारा संयुक्त प्रयास उनकी उम्मीद को पूरा करने के लिए होगा। मैं आपको व्यक्तिगत रूप से जीवन की इस नई पारी की शुरुआत के लिए बधाई देती हूं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.