साउथ दिल्ली लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी की जीत

बीजेपी ने साउथ दिल्ली सीट पर बीजेपी ने रामवीर सिंह विधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) को टिकट दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में साही राम थे।

Satyam Bhardwaj | Published : May 31, 2024 1:34 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 08:49 PM IST

SOUTH DELHI Lok Sabha Election Result 2024 : साउथ दिल्ली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी ने सहीराम पहलवान (Sahi Ram) को करारी पराजय दी है। भाजपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप कर लिया है। इस जीत से पार्टी गदगद है।

साउथ दिल्ली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के रमेश बिधूड़ी को जीत मिली थी। उनके खिलाफ दो केस दर्ज थे।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल बिधूड़ी ने अपनी संपत्ति 18 करोड़ रुपए से अधिक की बताई थी। उनपर 20.38 लाख रुपए कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। उस समय उनपर चार केस दर्ज थे।

- रमेश बिधूड़ी ने 2014 में अपनी संपत्ति 14.74 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर कर्ज नहीं था।

- 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के रमेश कुमार को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- 10वीं पास रमेश कुमार के पास 2.58 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। 3.29 लाख रुपए से अधिक कर्ज उनपर था।

- 2004 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मल्होत्रा को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- डॉक्टरेट करने वाले विजय ने अपनी संपत्ति 89.88 लाख रुपए बताई थी। वे कर्जदार नहीं थे।

नोटः दक्षिणी दिल्ली संसदीय चुनाव 2019 में 2067463 मतदाता थे, जबकि 2014 में वोटर्स की कुल संख्या 1752748 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी 2019 में सांसद बने। उन्हें 687014 वोट, जबकि आप प्रत्याशी राघव चड्ढा को 319971 वोट मिला था। हार का अंतर 367043 वोट था। वहीं, दक्षिणी दिल्ली की जनता ने 2014 में बीजेपी को बहुमत दिया था। 497980 वोट पाकर रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्नल देविंदर सहरावत (390980 वोट) को हराया था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया