दुमका में स्पेनिश ट्रैवल ब्लॉगर के साथ ढाई घंटे तक हुआ रेप, जानें रूह कंपा देने वाली वारदात का पूरा सच

Published : Mar 06, 2024, 07:19 AM ISTUpdated : Mar 06, 2024, 11:11 AM IST
Spanish travel vlogger

सार

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के दुमका में सात लोगों ने मिलकर भूखे भेड़ियों की तरह स्पेनिश महिला पर टूट पड़े थे। उन लोगों ने मिलकर कुल 2.30 घंटे तक महिला का रेप किया था।

झारखंड दुमका। बीते दिनों 1 मार्च को झारखंड के दुमका में स्पेनिश ट्रैवल ब्लॉगर के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी। इस घटना का खुलासा होने के बाद देश भर के लोग चौंक गए थे। हालांकि, इस मामले से जुड़े FIR रिपोर्ट की बातें सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आम इंसान की रूह कांप जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के दुमका में सात लोगों ने मिलकर भूखे भेड़ियों की तरह स्पेनिश महिला पर टूट पड़े थे। उन लोगों ने मिलकर कुल 2.30 घंटे तक महिला का रेप किया था। दरिंदों ने रेप करने के अलावा महिला समेत उसके पति को कथित तौर पर खंजर से धमकाया, लात मारी और मुक्का भी मारा।

पुलिस ने कहा कि 28 वर्षीय महिला के साथ राज्य की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा पुलिस थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था, जब वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थी। वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का बयान 2 मार्च को सुबह 2:05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्ज किया गया था। इसके बाद IPC की धारा 376 D (गैंगरेप) और 395 (डकैती) के तहत FIR दर्ज की गई थी।

दुमका गैंगरेप से जुड़ी FIR की सच्चाई ?

FIR के मुताबिक स्पेनिश दंपत्ति के साथ कुल 7 लोगों में से सबसे पहले तीन लोगों ने झगड़ा किया। उनके साथ मारपीट की गई और हाथ बांध दिए। महिला ने आरोप लगाया कि बाकी के 4 लोगों ने उसे खंजर का खौफ दिखाकर जबरदस्ती उठाया। इसके बाद उसे जमीन पर गिरा दिया गया, लात मारी गई, मुक्का मारा गया और सभी सात लोगों ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने वाले सारे लोग नशे की हालत में थे। 

FIR रिपोर्ट के मुताबिक घटना शाम करीब साढ़े सात बजे से रात 10 बजे के बीच हुई। महिला ने FIR रिपोर्ट में घटना के बारे में विस्तार से बताया कि अपनी यात्रा के दौरान हम दुमका के कुमराहाट गांव पहुंचे। चूंकि काफी देर हो चुकी थी इसकी वजह से हमने पास के जंगली पहाड़ी रास्ते पर रात भर रहने के लिए अपना अस्थायी तंबू लगाई। लगभग शाम 7 बजे के दौरान, तंबू के अंदर कुछ कुछ संदिग्ध आवाजें सुनीं।  जैसे ही हम टेंट से बाहर निकले तो हमने देखा कि दो लोग फोन पर बात कर रहे हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे दो मोटरसाइकिल पर कुछ लोग आए। वे तंबू पर रुके और हैलो फ्रैंड बोला। हम हेड टॉर्च जलाकर अपने तंबू से बाहर आए और देखा कि पांच लोग (हमारी) ओर दौड़ रहे हैं और दो और लोग हमारे तंबू की ओर बढ़ रहे हैं। वे स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे और बीच-बीच में कुछ अंग्रेजी शब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे थे। 

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक स्विस चाकू, एक कलाई घड़ी, हीरे से जड़ित एक प्लैटिनम अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, काले ईयरपॉड, एक काला पर्स, एक क्रेडिट कार्ड, लगभग ₹11,000, 300 अमेरिकी डॉलर, एक स्टील का चम्मच और एक कांटा भी छीन लिया।

ये भी पढ़ें: पानी के अंदर दौड़ेगी ट्रेन! देश को मिलने वाला है पहला अंडर-रिवर मेट्रो सुरंग, PM मोदी कोलकाता में करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खास

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह