36th National Games: ड्रोन शो ने दिखाया भारत का जलवा, अहमदाबाद बनी दुनिया की सबसे बड़ी 'स्पोर्ट्स सिटी'

Published : Sep 29, 2022, 09:39 AM ISTUpdated : Sep 29, 2022, 09:51 AM IST
36th National Games: ड्रोन शो ने दिखाया भारत का जलवा, अहमदाबाद बनी दुनिया की सबसे बड़ी 'स्पोर्ट्स सिटी'

सार

गुजरात का अहमदाबाद शहर दुनिया के सबसे बड़े खेल शहर के रूप में विकसित होने जा रहा है। यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत से पहले बुधवार की शाम अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया।

अहमदाबाद. गुजरात का अहमदाबाद शहर दुनिया के सबसे बड़े खेल शहर(Ahmedabad is the largest sports city in the world) के रूप में विकसित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितंबर की शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों(36th National Games) की शुरुआत करेंगे। इससे पहले बुधवार की शाम अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर ड्रोन शो(Spectacular Drone Show) का आयोजन किया गया। इस शो में भारत में खेलों को लेकर उत्साह, यूनिटी आदि को दर्शाया गया।

pic.twitter.com/OumqeCZhve

पहली बार गुजरात रचने जा रहा इतिहास
गुजरात राज्य में पहली बार राष्ट्रीय खेल का आयोजन हो रहा है। यह 29 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। देश भर के लगभग 15,000 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी विभिन्न प्रकार के 36 खेलों में भाग लेंगे, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खेल बन जाएगा। खेल आयोजन अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर के छह शहरों में आयोजित किए जाएंगे। तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, गुजरात ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ एक सशक्त आधारभूत खेल सुविधा स्थापित करने की यात्रा शुरू की, जिससे राज्य को बहुत कम समय में खेलों की तैयारी करने में मदद मिली।

 

10 साल पहले जब मोदी गुजरात के सीएम थे, तब खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई थी
पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ट्रांसस्टेडिया के ईकेए एरिना में 36वें राष्ट्रीय खेल के गान और शुभंकर का अनावरण किया था। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अहमदाबाद शहर को जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े खेल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। शाह ने कहा था: "दस साल पहले, जब मोदी यहां के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी। उस समय गुजरात खेलों में वैश्विक मानचित्र पर कहीं नहीं था।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा था, “एक समय में, हम गुजरातियों को ज्यादातर सिर्फ व्यवसायी के रूप में देखा जाता था। लेकिन मोदी ने 11 साल पहले खेल महाकुंभ शुरू किया था और यह आयोजन इतना बड़ा हो गया है कि इस संस्करण में 55 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया। हमने विजेताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 29 करोड़ रुपये की भी पेशकश की।"

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था, "हमें खुशी है कि राष्ट्रीय खेल 7 साल बाद आयोजित किए जा रहे हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा और भव्य खेल आयोजन होगा। इतने बड़े पैमाने के आयोजन में आमतौर पर सालों लग जाते हैं, लेकिन गुजरात ने तीन महीने से भी कम समय में ऐसा किया है। आईओए ने हमारी पहल का बड़े पैमाने पर समर्थन दिया है। 12,000 से अधिक एथलीट, अधिकारी और सहायता कर्मी न केवल खेल आयोजन का, बल्कि यहां के गरबा का भी आनंद लेंगे।"

यह भी पढ़ें
Good News: केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अगले 3 महीने तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन
10 हजार करोड़ से भव्य बनेगा दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई का रेलवे स्टेशन, केंद्र सरकार ने दिया ग्रीन सिग्नल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली